फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Man with 25,000 bounty shot in encounter, arrested

Noida News: मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी को लगी गोली, गिरफ्तार

Sun, 12 Jul 2026 01:59 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Man with 25,000 bounty shot in encounter, arrested
चोरी की बाइक और तमंचा बरामद, लूट की कई वारदात में था वांछित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दादरी। कोतवाली दादरी पुलिस ने चिटहेरा गांव स्थित पेरिफेरल नहर अंडरपास के पास मुठभेड़ के बाद 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस पर फायरिंग कर आरोपी ने भागने का प्रयास करने, लेकिन जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे दबोच लिया गया। उसके कब्जे से तमंचा और चोरी की बाइक बरामद हुई है। उपचार के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी की पहचान एटा जिले के जटोली गांव निवासी अशोक कुमार उर्फ आशु उर्फ भोला के रूप में हुई है।
एडीसीपी ग्रेटर नोएडा संतोष कुमार ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को संदिग्ध आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो वह बाइक मोड़कर भागने लगा। खुद को घिरता देख उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें बदमाश के पैर में गोली लग गई। सड़क पर गिरने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

आरोपी ने बताया कि वह लिफ्ट लेकर सफर करता था और मौका मिलते ही मोबाइल फोन और नकदी लूटकर भाग जाता था। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानों में लूट व अन्य मामलों में चार प्राथमिकी दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed