फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Search begins for consultant for industrial node.

Noida News: इंडस्ट्रियल नोड के लिए कंसल्टेंट की तलाश शुरू

Sat, 11 Jul 2026 10:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 10:34 PM IST
विज्ञापन
Search begins for consultant for industrial node.
इंडस्ट्रियल नोड के लिए कंसल्टेंट की तलाश शुरू
विज्ञापन

- 8000 एकड़ में विकसित होना औद्योगिक शहर, नौ माह में करना होगा तैयार

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। खुर्जा-पलवल एक्सप्रेसवे के पास 8000 एकड़ में प्रस्तावित इंडस्ट्रियल नोड की महायोजना पर यीडा ने काम शुरू कर दिया है। पांच अगस्त तक कंपनियां इस औद्योगिक शहर की महायोजना बनाने के लिए अपने प्रस्ताव दे सकेंगी। करीब नौ महीने में यह महायोजना तैयार कर कंसल्टेंट को देनी होगी। इसमें निवेश के अवसर भी कंसल्टेंट को महायोजना के साथ सुझाव में देने हैं।
अधिकारियों का कहना है कि अनुभवी एजेंसी के चयन की प्रक्रिया शुरू की गई है। 14 जुलाई से आवेदन के लिए विंडो ऑनलाइन शुरू हो जाएगी। इस टाउनशिप के विकसित होने से यमुना सिटी फेज-1 जेवर और टप्पल बाजना अर्बन सेंटर के बीच मौजूद अतिरिक्त जमीन का उपयोग हो सकेगा। बोर्ड से मंजूरी मिलने के बाद कंसल्टेंट अर्नस्ट एंड यंग-ईवाई कंपनी ने आरएफपी दस्तावेज तैयार कर यमुना प्राधिकरण को सौंप दिया था। अब नियोजन विभाग ने महायोजना बनाने के लिए प्रक्रिया शुरू कराई है।
विज्ञापन

सीईओ राकेश कुमार सिंह के मुताबिक यह इंडस्टि्रयल नोड प्रस्तावित खुर्जा-पलवल एक्सप्रेसवे के समानांतर विकसित होना है। एनएचएआई को भी अपनी कार्ययोजना में इस एक्सप्रेसवे के निर्माण को शुरू करने के लिए कहा गया है। इसके साथ ही मौजूदा पलवल से अलीगढ़ रोड (पूर्व में एसएच-22ए) को अपग्रेड किया जाना है। एनएचएआई जट्टारी और खैर में एक बाईपास पर भी काम शुरू करेगी। यमुना प्राधिकरण की 130 मीटर रोड को इस बाईपास से भविष्य में जोड़ा जाएगा जिससे अलीगढ़ की कनेक्टिविटी यमुना सिटी से बेहतर हो जाएगी। इससे डिफेंस कॉरिडोर भी सीधे एयरपोर्ट और इस इंडस्टि्रयल नोड से जुड़ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed