फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Athletes protest to save sports ground; vow not to let their training site be taken away.

Noida News: खेल मैदान बचाने के लिए खिलाड़ियों का प्रदर्शन, बोले- नहीं छिनने देंगे अभ्यास स्थल

Sun, 12 Jul 2026 08:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 08:57 PM IST
विज्ञापन
Athletes protest to save sports ground; vow not to let their training site be taken away.
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर 37 स्थित जोनल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में बनने वाले हॉकी स्टेडियम के विरोध
फोटो -
विज्ञापन

- सेक्टर-37 जोनल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हॉकी स्टेडियम निर्माण का विरोध, मैदान को बहुउद्देश्यीय बनाए रखने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर-37 स्थित जोनल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में प्रस्तावित हॉकी स्टेडियम निर्माण को लेकर खिलाड़ियों और क्षेत्रवासियों का विरोध तेज हो गया है। रविवार को बड़ी संख्या में खिलाड़ी, सेना-पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवा और स्थानीय निवासी मैदान पर पहुंचे और मौजूदा खेल मैदान को यथावत रखने की मांग की। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने निर्माण कार्य पर फिलहाल रोक लगाने का आश्वासन दिया था, लेकिन इसके बावजूद मैदान में निर्माण की तैयारी शुरू कर दी गई। खेल मैदान बचाओ समिति के सदस्यों ने बताया कि 7 जून को हॉकी स्टेडियम परियोजना का उद्घाटन किया गया था, जिसके बाद से खिलाड़ी लगातार इसका विरोध कर रहे हैं।

खिलाड़ियों का कहना है कि यह मैदान शहर का प्रमुख बहुउद्देश्यीय खेल परिसर है, जहां क्रिकेट, फुटबॉल, एथलेटिक्स, कबड्डी और वॉलीबॉल समेत कई खेलों का अभ्यास होता है। इसके अलावा युवा यहां सेना, पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों की भर्ती की तैयारी भी करते हैं। मैदान का स्वरूप बदलने से हजारों खिलाड़ियों का अभ्यास प्रभावित होगा। समिति सदस्यों ने मांग की कि हॉकी सुविधाओं का विकास किसी अन्य स्थान पर किया जाए और सेक्टर-37 मैदान को सभी खेलों के लिए सुरक्षित रखा जाए। उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य को देखते हुए मैदान को बहुउद्देश्यीय खेल परिसर के रूप में ही विकसित किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed