फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dfgs

Noida News: बिजली गई तो थम गई लिफ्ट, तीन घंटे तक परेशान रहे सैकड़ों परिवार

Sun, 12 Jul 2026 09:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 09:27 PM IST
विज्ञापन
dfgs
- ईकोविलेज-1 सोसाइटी के ए-2 और डी-2 टॉवर में बाधित रही बिजली आपूर्ति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित ईकोविलेज-1 सोसाइटी के ए-2 और डी-2 टॉवर में रविवार को करीब तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। बिजली नहीं होने के कारण दो टॉवरों की लिफ्ट भी बंद रहीं, जिससे निवासियों को सीढ़ियों का सहारा लेना पड़ा। इन दोनों टावरों में करीब 500 फ्लैट हैं, जिनमें लगभग 400 परिवार रहते हैं।

सोसाइटी निवासी संजय शर्मा ने बताया कि रविवार सुबह करीब 10 बजे बिजली आपूर्ति बाधित हुई थी। रखरखाव टीम की ओर से निवासियों को व्हाट्सएप ग्रुप पर जानकारी दी गई कि फॉल्ट को ठीक करने का काम चल रहा है और जल्द बिजली बहाल कर दी जाएगी। इसके बाद दोपहर करीब एक बजे बिजली आपूर्ति सामान्य हो सकी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बिजली नहीं होने से लिफ्ट का संचालन पूरी तरह बंद रहा। इसके चलते बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चों और बीमार लोगों को सबसे अधिक दिक्कत हुई। कई लोगों को 20वीं मंजिल तक आने-जाने के लिए सीढ़ियों का इस्तेमाल करना पड़ा। रविवार को अवकाश होने के कारण अधिकांश लोग घरों में मौजूद थे, जिससे दैनिक गतिविधियां भी प्रभावित रहीं। वहीं मेंटेनेंस टीम ने कहा कि फॉल्ट आने के बाद तकनीकी टीम ने तुरंत मरम्मत का कार्य शुरू किया और आवश्यक सुधार के बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed