फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dfgsfd

Noida News: एक साल बीता, नहीं मिली सुविधाएं ... आम्रपाली ड्रीम वैली में निवासियों ने जताया विरोध

Sun, 12 Jul 2026 09:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 09:35 PM IST
विज्ञापन
dfgsfd
- पार्क, क्लब, ग्राउंड जैसी मूलभूत सुविधाएं न मिलने से भड़का लोगों का गुस्सा
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की आम्रपाली ड्रीम वैली (फेज-2) सोसाइटी में मूलभूत सुविधाओं के अभाव के खिलाफ निवासियों ने रविवार को बैठक की। निवासियों का आरोप है कि एक साल बीत जाने के बाद भी सोसाइटी में क्लब, पार्क, चिल्ड्रन प्लेग्राउंड जैसी मूलभूत सुविधाएं शुरू नहीं हो पाई हैं। बच्चे खेलने के लिए तरस रहे हैं, बुजुर्गों के लिए वॉकिंग ट्रैक तक नहीं है और कम्युनिटी मीटिंग के लिए क्लब हाउस भी नहीं दिया गया।
बैठक में सबसे बड़ा विवाद मेंटेनेंस को लेकर उठाया गया। आरोप है कि एओए नए निवासियों से मई 2006 से मेंटेनेंस मांग रही है। जबकि कोर्ट रिसीवर ने पूर्व संवाद में स्पष्ट किया था कि मेंटेनेंस शुल्क केवल चाबी हैंडओवर की तारीख से ही मान्य होगा। इसके बावजूद एओए मनमानी कर रही है।
विज्ञापन


निवासी चंदन कुमार ने बताया कि एनबीसीसी द्वारा किए गए हैंडओवर को भी फर्जीवाड़ा करार दिया। कई टावरों में बिजली के फॉल्ट, पानी की सप्लाई न होना और घटिया निर्माण सामग्री की शिकायतें लगातार मिल रही हैं। पिछले एक साल में एओए इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठा पाई। एक साल में 3 बार सुरक्षा एजेंसी बदली जा चुकी है, लेकिन चोरी और अनजान लोगों के घुसने की घटनाएं नहीं रुक रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब सड़कों पर उतरेंगे निवासी : बैठक में सभी ने एकमत से प्रस्ताव पास किया कि जल्द एक विशेष जीबीएम बुलाकर चुनाव कमेटी का गठन किया जाएगा। इसके बाद कोर्ट रिसीवर के समक्ष जाकर एओए को भंग कर निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग की जाएगी। कोर्ट रिसीवर की नोटिफिकेशन के अनुसार, जून में ही पास की सोसाइटी सेंचुरियन पार्क ट्रॉपिकल गार्डन में इलेक्शन कमेटी का गठन और चुनाव प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब ड्रीम वैली फेज-2 में भी उसी तर्ज पर चुनाव कराने की मांग की जा रही है।





विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article