{"_id":"6a53f96d0d29208bac0e3773","slug":"security-at-malakpur-sports-stadium-to-be-high-tech-16-new-cctv-cameras-to-be-installed-noida-news-c-23-1-lko1064-100007-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में सुरक्षा होगी हाईटेक, लगेंगे 16 नए सीसीटीवी कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में सुरक्षा होगी हाईटेक, लगेंगे 16 नए सीसीटीवी कैमरे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- इनडोर-आउटडोर मैदानों समेत पूरे परिसर पर रहेगी नजर, खिलाड़ियों की सुरक्षा और निगरानी होगी मजबूत
नितेश कुमार
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर स्थित मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में खिलाड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। खेल निदेशालय के निर्देश पर जिला खेल विभाग ने स्टेडियम में 16 नए सीसीटीवी कैमरे लगाने का प्रस्ताव भेजा है। प्रस्ताव स्वीकृत होने के बाद इनडोर और आउटडोर खेल मैदानों सहित पूरे परिसर को आधुनिक निगरानी प्रणाली से जोड़ा जाएगा।
फिलहाल स्टेडियम में करीब आठ सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, जो मुख्य प्रवेश द्वार, प्रशासनिक भवन और कुछ प्रमुख स्थानों तक ही सीमित हैं। स्टेडियम का क्षेत्रफल बड़ा होने और प्रतिदिन 200 से अधिक खिलाड़ियों के अभ्यास के कारण कई हिस्से कैमरों की निगरानी से बाहर हैं। इसी कमी को दूर करने के लिए खेल निदेशालय ने अतिरिक्त कैमरे लगाने का प्रस्ताव मांगा था, जिसे जिला खेल विभाग ने भेज दिया है।
स्टेडियम में कबड्डी, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, बैडमिंटन, जूडो, बॉक्सिंग, कुश्ती, जिम समेत कई खेलों का नियमित प्रशिक्षण होता है। यहां समय-समय पर जिला, मंडल और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाता है, जिनमें बड़ी संख्या में खिलाड़ी, प्रशिक्षक, अभिभावक और दर्शक पहुंचते हैं। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की आवश्यकता महसूस की गई। नए कैमरे लगने के बाद सभी अभ्यास क्षेत्र, दर्शक दीर्घा, प्रवेश व निकास द्वार, पार्किंग और अन्य महत्वपूर्ण स्थान निगरानी के दायरे में आ जाएंगे। इससे अनुशासन बनाए रखने, विवाद या दुर्घटना की स्थिति में साक्ष्य उपलब्ध कराने तथा चोरी या सामान गुम होने जैसी शिकायतों की जांच में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
लाइव मॉनिटरिंग के लिए कंट्रोल रूम की व्यवस्था-
अधिकारियों के अनुसार सभी कैमरों की लाइव मॉनिटरिंग के लिए कंट्रोल रूम की व्यवस्था भी विकसित की जाएगी, जिससे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल जानकारी मिल सके और समय रहते कार्रवाई की जा सके। विशेष रूप से नाबालिग खिलाड़ियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह पहल महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
वर्जन-
खेल निदेशालय को स्टेडियम की वर्तमान व्यवस्था और आवश्यकताओं से अवगत करा दिया गया है। 16 नए सीसीटीवी कैमरों का प्रस्ताव भेजा गया है। मंजूरी मिलते ही खरीद और स्थापना की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। -डॉ. परवेज अली, प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी