{"_id":"6a529f43ef03a0564c071cfe","slug":"telangana-rangareddy-pocso-accused-kills-six-after-getting-bail-absconding-police-tells-horror-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेलंगाना: दिल दहला देने वाली वारदात, जमानत मिलते ही दुष्कर्म के आरोपी ने कर दी पीड़िता समेत 6 की हत्या","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तेलंगाना: दिल दहला देने वाली वारदात, जमानत मिलते ही दुष्कर्म के आरोपी ने कर दी पीड़िता समेत 6 की हत्या
Sun, 12 Jul 2026 01:23 AM IST
Devesh Tripathi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: Devesh Tripathi
Updated Sun, 12 Jul 2026 01:23 AM IST
सार
तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में एक व्यक्ति पर जमानत मिलने के बाद छह लोगों की हत्या करने का आरोप है। पुलिस के अनुसार, उसने पहले पॉक्सो मामले की नाबालिग शिकायतकर्ता, उसकी मां और नानी की हत्या की, फिर अपने घर जाकर पत्नी और दो छोटे बेटों की जान ले ली। वारदात के बाद आरोपी ने कथित तौर पर अपने पिता को फोन कर अपराध स्वीकार किया और फरार हो गया।
विज्ञापन
तेलंगाना में भयावह वारदात
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तेलंगाना में दिल दहला देने वाली वारदात में पॉक्सो के तहत जेल में बंद दुष्कर्म के आरोपी ने जमानत पर छूटते ही छह हत्याएं कर दीं। पहले उसने 17 साल की पीड़िता, उसकी मां के साथ नानी को चाकू और हंसिये से वार कर मौत के घाट उतार दिया। फिर अपनी पत्नी और दो मासूम बेटों को बेरहमी से गला काट कर मार डाला। पुलिस के मुताबिक, वहशी दरिंदे ने अकेले ही इस खूनी तांडव को अंजाम दिया। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।
यह सनसनीखेज वारदात रंगारेड्डी जिले के शाबाद क्षेत्र में शुक्रवार देर रात हुई। पुलिस ने बताया कि आरोपी राजकुमार (35) पहले शाबाद कस्बे में नाबालिग पीड़िता के घर गया और वहां सो रही उसकी 45 वर्षीय मां के साथ नानी (65) की हत्या कर दी। इसके बाद वह नाबालिग पीड़िता को कार से अपने पैतृक गांव धैवलगुडा ले गया और एक झील के पास चाकू से वार कर मौत के घाट उतार दिया।
वारदात पर क्या बोली पुलिस?
पुलिस के अनुसार, इसके बाद राजकुमार झील से करीब 250 मीटर दूर स्थित अपने घर गया और वहां सो रही अपनी पत्नी पार्वती सरिता (30) और बेटों परीक्षित (4) और दैविकक्षित डेढ़ साल की हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि राजकुमार के खिलाफ इस वर्ष मई में नाबालिग लड़की का पीछा करने और उसे परेशान करने के आरोप में लैंगिक अपराधों से बच्च्चों का संरक्षण (पॉक्सो) कानून के तहत मामला दर्ज किया गया था। यह मामला लड़की के परिवार की शिकायत के आधार पर दर्ज हुआ था। राजकुमार को हाल में इस मामले में अग्रिम जमानत मिली थी। वह वारदात के बाद फरार हो गया।
विज्ञापन
हत्याकांड के बाद पिता को किया फोन
आरोपी ने वारदातों को अंजाम देने के बाद अपने पिता को फोन कर अपराध कबूल किया और कहा कि वह आत्महत्या करने जा रहा है। इसके बाद उसने अपना फोन बंद कर लिया। आरोपी के पिता ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।
जुए का लती है आरोपी, कर्ज में डूबा
पुलिस ने बताया कि आरोपी के परिवार के सदस्यों के अनुसार, उसे जुए की लत थी और उसने कर्ज भी ले रखा था, जिस कारण वह मानसिक रूप से परेशान था। फ्यूचर सिटी के पुलिस आयुक्त तरुण जोशी ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए सात टीम गठित की गई हैं। उसे जल्द पकड़ लेंगे। जांच में पता चला है कि हत्याओं को राजकुमार ने अकेले ही अंजाम दिया।
दुष्कर्म का मामला दर्ज होने के चलते हत्याएं
पुलिस को शक है कि दुष्कर्म का मामला दर्ज होने के चलते आरोपी राजकुमार ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि हत्याओं के सही कारण की जांच की जा रही है। संदेह है कि आरोपी नाबालिग से गहरी रंजिश रखता था, लेकिन उसने पत्नी व दोनों बच्चों की हत्या क्यों की, इसकी जांच की जा रही है। फोरेंसिक साक्ष्य इकट्ठा किए गए हैं। लड़की ने 16 मई को पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपी राजकुमार के खिलाफ रेप का केस दर्ज कराया था। लड़की के मामा नरेश ने बताया, आरोपी ने धमकी दी थी वह एक-दो हफ्ते में पूरे परिवार को मार डालेगा।