{"_id":"6a527489ba1308351f0e1310","slug":"noida-to-get-100-more-buses-transport-corporation-to-operate-them-noida-news-c-1-noi1095-4490716-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: नोएडा को 100 और बसें मिलेंगी, परिवहन निगम करेगा संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: नोएडा को 100 और बसें मिलेंगी, परिवहन निगम करेगा संचालन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा को 100 और बसें मिलेंगी, परिवहन निगम करेगा संचालन
फोटो
-शहर में सार्वजनिक परिवहन की व्यवस्था और बेहतर करने की तैयारी, शासन ने बस संख्या और संचालन को दी मंजूरी
-नोएडा प्राधिकरण ने बस संचालन के लिए सेक्टर-82 सिटी बस टर्मिनल देने की स्वीकृति, 4 साल से खाली पड़ी है 162 करोड़ रुपये से बनी इमारत
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शहर की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए शासन स्तर पर बड़ी योजना तैयार की गई है, जिसके तहत नोएडा को जल्द ही 100 नई छोटी बसें मिलने वाली हैं। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की ओर से संचालित की जाने वाली इन बसों के लिए नोएडा प्राधिकरण ने सेक्टर-82 स्थित हाईटेक सिटी बस टर्मिनल की इमारत सौंपने की मंजूरी दे दी है। करीब 162 करोड़ रुपये की लागत से एयरपोर्ट की तर्ज पर बना यह भव्य बस टर्मिनल पिछले चार वर्षों से खाली पड़ा था, लेकिन अब इन बसों के संचालन से न केवल इस इमारत का सदुपयोग होगा, बल्कि यात्रियों और डिपो कर्मचारियों को भी आधुनिक सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा।
100 बसें नोएडा को मिलने की योजना शासन स्तर से मंजूर होने की पुष्टि नोएडा प्राधिकरण के सीईओ कृष्ण करुणेश ने की। सीईओ ने बताया कि ये छोटी बसें होंगी और इनका संचालन भी सिटी बस के तौर पर होना है। पहले मिली 50 बसों का संचालन नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जेवर की कनेक्टिविटी को केंद्रविंदु में रखकर तैयार किए गए रूट पर हो रहा है। यह रूट अधिकतर शहर के बाहर से गुजरते हैं। मिलने वाली 100 बसों का संचालन मेट्रो व पहले से चल रहीं बसों के फीडर के तौर पर चलाई जाएंगी। सीईओ ने बताया कि इन बसों के चार्जिंग समेत सभी संसाधन सेक्टर-82 बस टर्मिनल में ही विकसित होंगे।
2022 में मुख्यमंत्री ने किया था बस टर्मिनल का लोकार्पण
सेक्टर-82 सिटी बस टर्मिनल का निर्माण नोएडा प्राधिकरण ने 2015 में शुरू किया था। 2016 में काम पूरा होना था, लेकिन 2022 में पूरा हो पाया। नवंबर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बस टर्मिनल का लोकार्पण प्राधिकरण ने करवाया था। प्राधिकरण ने परिवहन निगम को सौंपने के मकसद से इस इमारत का निर्माण किया था। इतनी बड़ी इमारत को निगम ने टेकओवर करने से हाथ खड़े कर दिए थे। इसके बाद से सिर्फ 4 बसें परिवहन निगम चलवा रहा है। एक साइबर क्राइम का दफ्तर खुला है। बाकी पूरी इमारत खाली पड़ी है। सिटी बस टर्मिनल इमारत तीन भागो में बटी हुई है। इसमें भूतल, पहला और दूसरा तल शामिल है। भूतल पर बस संचालन की पूरी व्यवस्था है। इसमें बुकिंग सेंटर, ऑफिस, शौचालय, वाणिज्यिक क्षेत्र, पुलिस पोस्ट, यात्री प्रतीक्षालय, फूड कोर्ट, बस शेल्टर, रिपेयरिंग की जगह, पार्किंग सरफेस कार पार्किंग है। पहले तल पर दुकानें फूड कोर्ट लाइब्रेरी है। वहीं दूसरे तल पर यात्री निवास, कैफे व कॉरीडोर है। कई लिफ्ट, एसी समेत अन्य सुविधाएं भी हैं।