फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   arrested for scamming people on Fb with offer of cheap goods

Noida News: फेसबुक पर सस्ते सामान का झांसा देकर ठगी करने वाला गिरफ्तार

Sat, 11 Jul 2026 10:05 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 10:05 PM IST
विज्ञापन
arrested for scamming people on Fb with offer of cheap goods

विज्ञापन
नोएडा। फेसबुक पर सस्ते में इलेक्ट्रॉनिक सामान बेचने का झांसा देकर लोगों से एडवांस भुगतान कराने के नाम पर ठगी के आरोपी को नोएडा साइबर क्राइम थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एनसीआरपी पोर्टल पर भुगतान के बाद सामान न भेजने की शिकायतों की जांच में साइबर पुलिस ने पाया कि कई बैंक खाते और मोबाइल नंबर आरोपी अजय गिरी से जुड़े मिले। इसके बाद उसकी लोकेशन ट्रेस कर सेक्टर-116 से गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन भी बरामद हुआ। आरोपी ने बताया कि वह इलेक्ट्रॉनिक सामान के कारोबार से जुड़ा था। इसी अनुभव का फायदा उठाकर वह फेसबुक पर सस्ते दाम में सामान बेचने के फर्जी विज्ञापन डालता था। भुगतान मिलने के बाद वह संपर्क तोड़ देता था और सामान नहीं भेजता था। डीसीपी साइबर शैवया गोयल ने बताया कि आरोपी से पूछताछ के आधार पर पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed