{"_id":"6a5270f9b0e87549da0e8a55","slug":"silt-from-drains-slows-down-traffic-on-roads-noida-news-c-23-1-lko1064-99856-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: नालों से निकली सिल्ट में आवागमन की रफ्तार रोकी, लोगों का जीना मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: नालों से निकली सिल्ट में आवागमन की रफ्तार रोकी, लोगों का जीना मुश्किल
विज्ञापन
शिवम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नालों से निकली सिल्ट ने रोकी सड़कों की रफ्तार
-गंदगी और दुर्गंध के कारण दुकानदार व अन्य लोगों का जीना हुआ मुश्किल
संवाद न्यूज एजेंसी
दादरी।
नगर पालिका परिषद क्षेत्र में रेलवे रोड पर नालों की सफाई और निर्माण कार्य के दौरान निकाली गई सिल्ट लोगों और दुकानदारों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। सड़क और फुटपाथ पर जगह-जगह सिल्ट के ढेर होने से पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। इसके साथ ही दुर्गंध और गंदगी से स्थानीय लोग व व्यापारी परेशान हैं।
नगर पालिका परिषद क्षेत्र में छोटे-बड़े कुल 22 नाले हैं। जीटी रोड और रेलवे रोड के दोनों ओर बड़े नाले हैं। रेलवे रोड पर सफाई के दौरान निकाली गई सिल्ट को समय पर नहीं हटाया गया। फुटपाथ पर भी सिल्ट फैल जाने से पैदल यात्रियों का आवागमन बाधित हो रहा है। सिल्ट के कारण सड़क की चौड़ाई भी प्रभावित हो रही है, जिससे वाहन चालकों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गंदगी के कारण आसपास के दुकानदारों का व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय तक सिल्ट और गंदगी पड़े रहने से संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा भी बना हुआ है।
रेलवे रोड पर नालों की सफाई को लेकर पालिका कार्यालय में शिकायत भी की गई है, लेकिन ठोस कार्रवाई नहीं हुई। -शिवम, निवासी दादरी
मानसून से पहले नालों की सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई। बारिश के दौरान सड़कें नालों में तब्दील हो सकती हैं। -बंटी, निवासी दादरी
नालों की सफाई में गुणवत्ता और निर्धारित मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है। स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा।राजेंद्र, निवासी दादरी
नगर पालिका परिषद हर वर्ष औपचारिकता निभाती है। जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। -दीपक, निवासी दादरी