Aadhaar App: आपने भी काफी समय से नहीं चेंज किया आधार एप पिन? UIDAI ने दी बदलने की सलाह, बताया क्यों है जरूरी
Aadhaar App PIN: क्या आपको भी आधार एप का पिन बदले काफी समय हो गया है? तो UIDAI ने यूजर्स को समय-समय पर PIN बदलने की सलाह दी है। जानिए इसकी वजह और PIN बदलने का आसान तरीका।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिन बदलना क्यों है जरूरी?
- यूआईडीएआई के अनुसार, अगर किसी के हाथ आपका अनलॉक मोबाइल भी लग जाए, तब भी Aadhaar App का PIN अलग होने पर वह आपके आधार डेटा तक नहीं पहुंच पाएगा।
- इसके अलावा कई बार परिवार, दोस्त या आसपास मौजूद लोग अनजाने में आपका पिन देख लेते हैं। ऐसे में समय-समय पर पिन बदलने से अनधिकृत एक्सेस का खतरा कम हो जाता है।
अपने आधार ऐप का पिन समय-समय पर बदलें और अपनी डिजिटल पहचान को सुरक्षित रखें। पिन कैसे बदलते हैं, ये देखने के लिए पूरी वीडियो देखें ।
आधार ऐप अभी डाउनलोड करें: https://t.co/xCUoUrvnRC #AadhaarApp #DigitalSafety #Aadhaar #डिजिटलसुरक्षा pic.twitter.com/cjpyyw7jbU — Aadhaar (@UIDAI) July 11, 2026
Aadhaar App PIN किन सेवाओं की सुरक्षा करता है ?
यूआईडीएआई का कहना है कि इससे कई जरूरी सुविधाएं जैसे आधार डेटा एक्सेस, बायोमेट्रिक लॉक या अनलॉक और e-KYC सेवाएं जैसी अन्य आधार से जुड़ी डिजिटल फेसिलिटी होती है। ऐसे में अगर आपका पिन सुरक्षित रहेगा, तो इन सेवाओं का गलत इस्तेमाल होने की संभावना भी कम होगी।
Aadhaar App का PIN कैसे बदलें?
अगर आपने भी काफी समय से पिन नहीं बदला है, और उसे बदलने का सोच रहे हैं, तो इन स्टेप्स को फॉलो करें...
- सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में आधार एप खोलें और मौजूदा 6 अंकों के PIN से लॉग-इन करें।
- इसके बाद नीचे दिए गए सिक्याेरिटी विकल्प पर टैप करें।
- अब Change PIN (पिन बदलें) विकल्प चुनें।
- सबसे पहले अपना वर्तमान छह अंकों का पिन दर्ज करें।
- इसके बाद नया छह अंकों का पिन दो बार दर्ज करके उसे कंफर्म कर दें।
इसी के साथ यूआईडीएआई ने सलाह दी है कि पिन बनाते समय जन्मतिथि, 123456, 111111 या अन्य आसान नंबरों का इस्तेमाल न करें। ऐसा पिन चुनें जिसका अनुमान लगाना आसान न हो।