{"_id":"6a531504f8f19e6e0f01b4bd","slug":"samsung-galaxy-m47-5g-price-hike-india-after-launch-new-price-specifications-details-2026-07-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Price Hike: लॉन्च के 8 दिन बाद ही Samsung ने बढ़ा दिए Galaxy M47 5G के दाम, जानिए कितना महंगा हुआ स्मार्टफोन","category":{"title":"Gadgets","title_hn":"गैजेट्स","slug":"gadgets"}}
Price Hike: लॉन्च के 8 दिन बाद ही Samsung ने बढ़ा दिए Galaxy M47 5G के दाम, जानिए कितना महंगा हुआ स्मार्टफोन
Sun, 12 Jul 2026 09:47 AM IST
नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नीतीश कुमार
Updated Sun, 12 Jul 2026 09:47 AM IST
सार
Samsung ने भारत में लॉन्च के महज आठ दिन बाद ही Galaxy M47 5G की कीमतों में बड़ा बदलाव कर दिया है। कंपनी ने बिना किसी आधिकारिक घोषणा के सभी वेरिएंट ₹8,000 तक महंगे कर दिए हैं। अचानक हुई इस बढ़ोतरी ने ग्राहकों और टेक जगत को हैरान कर दिया है। जानिए नई कीमतें और फोन के सभी फीचर्स।
विज्ञापन
Samsung Galaxy M47 5G
- फोटो : Samsung
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Samsung अपने नए स्मार्टफोन Galaxy M47 5G की कीमत को लेकर चर्चा में आ गया है। कंपनी ने भारत में लॉन्च के महज आठ दिन बाद ही इस फोन की कीमत में बड़ा इजाफा कर दिया है। खास बात यह है कि कीमत बढ़ाने को लेकर Samsung की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। अचानक हुए इस बदलाव ने ग्राहकों के साथ-साथ टेक इंडस्ट्री को भी हैरान कर दिया है।
सभी वेरिएंट की कीमत में ₹8,000 का इजाफा
यह भी पढ़ें: Moto G77 Power लॉन्च: 7,000mAh बैटरी, 50MP Sony LYTIA कैमरा और दमदार फीचर्स के साथ देगा OnePlus-iQOO को टक्कर
Samsung Galaxy M47 5G के फीचर्स
यह भी पढ़ें: Nothing Phone 4b या Motorola Edge 70 Pro: खरीदने से पहले जान लें किस फोन में है ज्यादा दम
6 साल तक मिलेगा सॉफ्टवेयर अपडेट
Samsung ने Galaxy M47 5G के लिए लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट देने का भी वादा किया है। कंपनी के अनुसार, इस स्मार्टफोन को 6 बड़े Android OS अपडेट मिलेंगे। यानी यह फोन Android 22 तक अपग्रेड होगा। इसके अलावा, 2031 तक छह साल के लिए सिक्योरिटी अपडेट भी दिए जाएंगे।
विज्ञापन
सभी वेरिएंट की कीमत में ₹8,000 का इजाफा
- Galaxy M47 5G को 29 जून 2026 को भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया था। उस समय इसके 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की शुरुआती कीमत 25,999 रुपये थी, लेकिन अब इसकी कीमत बढ़कर 32,999 रुपये हो गई है।
- इसी तरह 8GB RAM + 128GB मॉडल, जो लॉन्च के समय 28,999 रुपये में उपलब्ध था, अब 36,999 रुपये में मिलेगा। वहीं, 8GB RAM + 256GB वाला टॉप वेरिएंट 33,999 रुपये से बढ़कर 41,999 रुपये का हो गया है।
- यानी कंपनी ने सभी वेरिएंट की कीमत में एक समान 8,000 रुपये की बढ़ोतरी की है। हालांकि, इस फैसले के पीछे की वजह Samsung ने अब तक सार्वजनिक नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Moto G77 Power लॉन्च: 7,000mAh बैटरी, 50MP Sony LYTIA कैमरा और दमदार फीचर्स के साथ देगा OnePlus-iQOO को टक्कर
Samsung Galaxy M47 5G के फीचर्स
- Samsung Galaxy M47 5G को Rogue Red और Blaze Blue दो रंगों में खरीदा जा सकता है। इसमें 6.7-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और Corning Gorilla Glass Victus+ प्रोटेक्शन के साथ आता है।
- फोन में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है, जिसे TSMC की 4nm प्रोसेस पर तैयार किया गया है। कंपनी के मुताबिक, इस चिपसेट ने बेंचमार्क टेस्ट में करीब 8.68 लाख अंक हासिल किए हैं, जो इस सेगमेंट के लिए अच्छा प्रदर्शन माना जाता है।
- फोटोग्राफी के लिए फोन के पीछे ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 5MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2MP का मैक्रो सेंसर शामिल है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
- पावर के लिए स्मार्टफोन में 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
यह भी पढ़ें: Nothing Phone 4b या Motorola Edge 70 Pro: खरीदने से पहले जान लें किस फोन में है ज्यादा दम
6 साल तक मिलेगा सॉफ्टवेयर अपडेट
Samsung ने Galaxy M47 5G के लिए लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट देने का भी वादा किया है। कंपनी के अनुसार, इस स्मार्टफोन को 6 बड़े Android OS अपडेट मिलेंगे। यानी यह फोन Android 22 तक अपग्रेड होगा। इसके अलावा, 2031 तक छह साल के लिए सिक्योरिटी अपडेट भी दिए जाएंगे।