फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Gadgets ›   BSNL’s Most Expensive Phone Costs Rs 1.34 Lakh, But It Is Not for Everyone

Satellite Phone: BSNL ने लॉन्च किया ₹1.34 लाख का फोन, लेकिन अगर पैसे हुए तो भी नहीं खरीद पाएंगे; जानें क्यों?

Thu, 09 Jul 2026 02:38 PM IST
Suyash Pandey टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीे
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीे Published by: Suyash Pandey Updated Thu, 09 Jul 2026 02:38 PM IST
सार

BSNL 1.34 Lakh Phone Launched: भारतीय दूरसंचार निगम लिमिटेड यानी बीएसएनएल ने 1,34,166 रुपये की कीमत वाला एक खास इनमारसैट सैटेलाइट फोन पेश किया है, जिसे उन इलाकों में इस्तेमाल के लिए बनाया गया है जहां सामान्य मोबाइल नेटवर्क उपलब्ध नहीं होता। हालांकि, इसे हर कोई किसी भी जगह से नहीं खरीद सकता...आइए जानते हैं क्यो?

विज्ञापन
BSNL’s Most Expensive Phone Costs Rs 1.34 Lakh, But It Is Not for Everyone
BSNL का सबसे महंगा फोन लॉन्च! - फोटो : एआई

विस्तार

देसी टेलीकॉम ऑपरेटर BSNL ने एक नया फोन लॉन्च किया है जिसकी कीमत ₹1,34,166 रखी गई है। जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा- एक लाख चौंतीस हजार रुपये। इतनी कीमत सुनकर अगर आप हैरान हैं या बीएसएनएल को कोसने की सोच रहे हैं, तो जरा रुकिए। यह कोई आम स्मार्टफोन नहीं है, बल्कि इसमें ऐसे खास फीचर्स हैं जो लाखों रुपये वाले रेगुलर फोन में भी नहीं मिलते। और अगर आपके पास पैसे हैं और आप इसे खरीदने की सोच रहे हैं, तो भी आप इसे किसी दुकान से नहीं खरीद पाएंगे। तो आखिर यह फोन किसके लिए है और कहां मिलेगा? आइए इसे समझते हैं।

विज्ञापन


क्या है बीएसएनएल का यह खास फोन?

यह असल में एक इनमारसैट (Inmarsat) सैटेलाइट फोन है। इसे खास तौर पर उन इलाकों के लिए डिजाइन किया गया है जहां कोई भी मोबाइल नेटवर्क काम नहीं करता है। इस फोन की कुछ प्रमुख खासियतें इस प्रकार हैं:

विज्ञापन
  • डायरेक्ट सैटेलाइट कनेक्टिविटी: यह सीधे अंतरिक्ष में मौजूद सैटेलाइट से जुड़ता है।
  • वॉइस कॉलिंग और SOS: इसमें आप बिना नेटवर्क के भी वॉइस कॉल कर सकते हैं और इमरजेंसी में SOS अलर्ट भेज सकते हैं।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • मजबूत डिजाइन: इसे इस तरह बनाया गया है कि यह खराब से खराब मौसम और कठिन परिस्थितियों में भी टूटे नहीं।
  • लंबी बैटरी लाइफ: दूर-दराज के इलाकों में चार्जिंग की दिक्कत को देखते हुए इसकी बैटरी काफी पावरफुल है।
  • नोट: आजकल एपल और गूगल के प्रीमियम स्मार्टफोन्स में भी सैटेलाइट कनेक्टिविटी आती है, लेकिन उनमें कॉल करने का विकल्प नहीं होता। उनसे सिर्फ इमरजेंसी के वक्त मैसेज (SOS) भेजा जा सकता है ताकि रेस्क्यू एजेंसियां आपको ढूंढ सकें। लेकिन बीएसएनएल के इस फोन से आप सीधे कॉल पर बात कर सकते हैं।




आप इस फोन को क्यों नहीं खरीद सकते?

इस फोन को आप किसी भी आम रिटेल स्टोर या ऑनलाइन ई-कॉमर्स वेबसाइट से नहीं खरीद सकते। अगर किसी को यह फोन चाहिए, तो उसे सीधे बीएसएनएल से संपर्क करना होगा और ठोस कारण बताना होगा कि उन्हें सैटेलाइट फोन की जरूरत क्यों है।


यह फोन मुख्य रूप से किनके लिए है?

  • भारतीय सेना 
  • आपदा प्रबंधन एजेंसियां (NDRF और SDRF)
  • बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्सेज
  • ऐसे दूर-दराज के गांव या पंचायतें जहां आज तक मोबाइल नेटवर्क नहीं पहुंचा है।
  • बीएसएनएल ने फिलहाल इस 1.34 लाख वाले नए फोन के रिचार्ज प्लान्स की जानकारी शेयर नहीं की है।


बीएसएनएल के पुराने सैटेलाइट फोन और उनके रिचार्ज का खर्च

आपको बता दें कि बीएसएनएल ने पहली बार सैटेलाइट फोन नहीं बनाया है। इससे पहले कंपनी IsatPhone 2 नाम से भी एक सैटेलाइट फोन लॉन्च कर चुकी है, जिसकी कीमत लगभग ₹90,000 है। इसके रिचार्ज प्लान्स की कीमत कुछ इस तरह होती है:
 

यूजर प्रकार मासिक प्लान सालाना प्लान
कमर्शियल यूजर्स ₹5,600 ₹61,600 तक
सरकारी यूजर्स ₹3,360 ₹36,960 तक


जियो और स्टारलिंक से पहले बाजी मार चुका है बीएसएनएल

सैटेलाइट फोन के अलावा, बीएसएनएल डायरेक्ट टू डिवाइस सैटेलाइट (D2D) सर्विस भी लॉन्च कर चुका है। एक तरफ जहां सैटेलाइट इंटरनेट देने के लिए मुकेश अंबानी की जियो और एलन मस्क की स्टारलिंक के बीच होड़ मची है, वहीं बीएसएनएल ने अमेरिकी कंपनी Viasat के साथ मिलकर नवंबर 2024 में ही यह सर्विस लॉन्च कर दी थी।


किसको होगा D2D सर्विस का फायदा?

  • रिमोट इलाकों में रहने वाले लोग जहां मोबाइल नेटवर्क या वाई-फाई नहीं है
  • दुर्गम जंगलों और ऊंचे पहाड़ों पर रहने वाले लोग
  • एडवेंचर पसंद करने वाले ट्रैवलर्स और हाइकर्स
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed