फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Gadgets ›   moto g77 power launched in india price specifications 7000mah battery 50mp camera hindi

Moto G77 Power लॉन्च: 7,000mAh बैटरी, 50MP Sony LYTIA कैमरा और दमदार फीचर्स के साथ देगा OnePlus-iQOO को टक्कर

Wed, 08 Jul 2026 03:23 PM IST
नीतीश कुमार टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Wed, 08 Jul 2026 03:23 PM IST
सार

Moto G77 Power Specifications: Motorola ने भारतीय बाजार में अपना नया Moto G77 Power लॉन्च कर दिया है। फोन में 7,000mAh की बड़ी बैटरी, 50MP Sony LYTIA-600 कैमरा, Full HD+ 120Hz डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। जानिए इसकी कीमत, सेल डेट, स्पेसिफिकेशन और किन स्मार्टफोन्स से होगा इसका मुकाबला।

विज्ञापन
moto g77 power launched in india price specifications 7000mah battery 50mp camera hindi
Moto G77 Power - फोटो : Motorola

विस्तार

Motorola ने भारत में अपनी 2026 G-सीरीज का विस्तार करते हुए Moto G77 Power लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन उन यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश किया गया है, जिन्हें रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए दमदार परफॉर्मेंस, लंबी बैटरी लाइफ और बेहतर कैमरा चाहिए। इसकी सबसे बड़ी खासियत 50MP Sony LYTIA-600 कैमरा है, जिसमें बड़ा 1/2-इंच सेंसर मिलता है। इस प्राइस रेंज में इतना बड़ा कैमरा सेंसर कम ही देखने को मिलता है।
विज्ञापन

कीमत, ऑफर और सेल डेट

  • Moto G77 Power को 8GB RAM + 128GB स्टोरेज के एकमात्र वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत 25,999 रुपये रखी गई है।
  • फोन PANTONE Fuchsia Red, PANTONE Nautical Blue और PANTONE Impenetrable रंगों में उपलब्ध होगा। इसकी बिक्री 13 जुलाई से Flipkart, Motorola की आधिकारिक वेबसाइट और देशभर के रिटेल स्टोर्स पर शुरू होगी। शुरुआती बैंक ऑफर्स के साथ इसे 23,999 रुपये की प्रभावी कीमत पर खरीदा जा सकेगा।
  • विज्ञापन

डिस्प्ले और परफॉर्मेंस

  • Moto G77 Power में 6.72 इंच का Full HD+ IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,050 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • फोन में MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर मिलता है। इसके साथ 8GB LPDDR4X RAM और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोSD कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।

कैमरा में क्या मिलेगा?

  • फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP Sony LYTIA-600 प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जिसमें 1/2-इंच सेंसर मिलता है। इसके साथ 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी मौजूद है।
  • बड़ा कैमरा सेंसर होने की वजह से कम रोशनी में भी बेहतर और ज्यादा डिटेल वाली तस्वीरें मिलने की उम्मीद है। वहीं सेल्फी कैमरा भी 2K रिजॉल्यूशन में 30fps तक वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है। रियर कैमरा भी 2K वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है।

सॉफ्टवेयर और बैटरी

  • Moto G77 Power Android 16 आधारित Hello UI पर चलता है। कंपनी ने Android 17 अपडेट देने का वादा किया है। इसके अलावा फोन को 3 साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे। हालांकि, इस प्राइस रेंज में कई कंपनियां दो बड़े Android अपडेट दे रही हैं, इसलिए यह थोड़ा कमजोर पक्ष माना जा सकता है।
  • फोन में 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो भारी इस्तेमाल में भी करीब डेढ़ दिन तक चलने का दावा करती है। इसे चार्ज करने के लिए बॉक्स में 30W चार्जर मिलता है। साथ ही 6W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है।
  • Moto G77 Power में 3.5mm हेडफोन जैक, Dolby Atmos सपोर्ट वाले स्टीरियो स्पीकर्स और साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे फीचर्स भी शामिल हैं।

क्या खरीदना चाहिए?

  • 25,999 रुपये की कीमत पर Moto G77 Power का मुकाबला OnePlus Nord N6 और iQOO Z11x जैसे स्मार्टफोन्स से होगा। Moto G77 Power की सबसे बड़ी ताकत इसका बड़ा कैमरा सेंसर, Full HD+ डिस्प्ले और विशाल बैटरी है।
  • वहीं, iQOO Z11x बेहतर परफॉर्मेंस के लिए Dimensity 7400 चिपसेट और दो बड़े Android अपडेट का फायदा दे सकता है। ऐसे में अगर आपकी प्राथमिकता कैमरा और बैटरी है, तो Moto G77 Power एक मजबूत विकल्प बन सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed