फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   Stolen Phone? Here How Block Your Mobile Through CEIR Portal

Lost Mobile Tips: फोन गुम हो जाए तो घबराएं नहीं, सबसे पहले करें ये पांच काम, बढ़ सकती है वापस मिलने की संभावना

Wed, 08 Jul 2026 05:22 PM IST
जागृति टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति Updated Wed, 08 Jul 2026 05:22 PM IST
सार

CEIR Portal: अगर आपका फोन चोरी हो जाए या कहीं गुम हो जाए, तो घबराने की बजाय तुरंत सही कदम उठाना चाहिए। ऐसे मामलों में सीईआईआर आपकी मदद कर सकता है। आइए जानते हैं कि फोन खोने के बाद सबसे पहले क्या करना चाहिए और CEIR पोर्टल का इस्तेमाल कैसे करें।
 

विज्ञापन
Stolen Phone? Here How Block Your Mobile Through CEIR Portal
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड

विस्तार

Lost Mobile Phone: स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का सबसे बड़ा हिस्सा बन चुका है। यही हमारे बैंकिंग, डिजिटल पेमेंट, सोशल मीडिया और निजी दस्तावेजों का केंद्र भी बन चुका है। ऐसे में अगर फोन चोरी हो जाए या कहीं खो जाए, तो घबराने की जरूरत नहीं है। केंद्र सरकार का CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल ऐसे मामलों में आपकी मदद करता है। 
विज्ञापन


सबसे पहले पुलिस में शिकायत दर्ज कराएं
अगर आपका फोन चोरी हो गया है या कहीं गुम हो गया है, तो सबसे पहले नजदीकी पुलिस स्टेशन जाकर एफआईआर या शिकायत दर्ज कराएं। पुलिस शिकायत का रिकॉर्ड आगे की कार्रवाई और CEIR पोर्टल पर मोबाइल ब्लॉक करने के लिए जरूरी होता है।
विज्ञापन


CEIR पोर्टल पर तुरंत करें मोबाइल ब्लॉक
पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बाद केंद्र सरकार के CEIR पोर्टल पर अपने मोबाइल को ब्लॉक कर दें। इससे चोरी हुआ फोन भारतीय मोबाइल नेटवर्क पर इस्तेमाल होने से रोका जा सकता है और उसे ट्रैक करने में भी मदद मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


CEIR पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
अगर कभी किसी के साथ ऐसा होता है, तो बिना घबराएं, तुरंत इन आसान से स्टेप्स को फॉलो करें...
  • CEIR पोर्टल (ceir.gov.in) खोलें।
  • ब्लॉक स्टोलन या लॉस्ट मोबाइल पर क्लिक करें।
  • यहां आपसे आवश्यक जानकारी मांगी जाएगी, उसे भरें। 
  • इसमें 15 अंकों का IMEI नंबर, मोबाइल का मॉडल और मोबाइल नंबर हो सकता है।
  • फोन खोने या चोरी होने की तारीख और स्थान डालें।
  • पुलिस शिकायत का विवरण पर जाकर पहचान पत्र और पुलिस शिकायत की कॉपी अपलोड करें।
  • इसके बाद फॉर्म सबमिट करें।
  • सबमिट करने के बाद आपको रिक्वेस्ट आईडी मिलेगी, जिससे आवेदन की स्थिति ट्रैक की जा सकती है।

पुलिस शिकायत में कौन-कौन सी जानकारी दें?
शिकायत दर्ज कराते समय यह जानकारी देना बिल्कुल भी न भूलें...
  • मोबाइल का 15 अंकों वाला IMEI नंबर
  • मोबाइल का ब्रांड और मॉडल
  • सिम कार्ड का नंबर
  • घटना का समय, तारीख और स्थान
  • यदि संभव हो तो खरीद का बिल भी साथ रखें।

IMEI नंबर क्यों है इतना जरूरी?
आईएमईआई (International Mobile Equipment Identity) हर मोबाइल का एक यूनिक पहचान नंबर होता है। इसी नंबर की मदद से मोबाइल को ब्लॉक और ट्रैक करने की प्रक्रिया आगे बढ़ती है। इसलिए मोबाइल खरीदने के बाद उसका आईएमईआई  नंबर और बिल हमेशा सुरक्षित रखना चाहिए।


फोन वापस मिलने की संभावना कैसे बढ़ती है?
फोन चोरी होने के तुरंत बाद एफआईआर दर्ज करना और CEIR पोर्टल पर मोबाइल ब्लॉक करना सबसे प्रभावी कदम माना जाता है। जितनी जल्दी कार्रवाई की जाएगी, फोन को ट्रैक करने और गलत इस्तेमाल रोकने की संभावना उतनी ही बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed