फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nothing Phone 4b या Motorola Edge 70 Pro: खरीदने से पहले जान लें किस फोन में है ज्यादा दम

Wed, 08 Jul 2026 10:54 AM IST
नीतीश कुमार टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Wed, 08 Jul 2026 10:54 AM IST
सार

Nothing ने अपना नया Nothing Phone 4b भारतीय बाजार में उतार दिया है, जिससे मिड-रेंज स्मार्टफोन सेगमेंट में मुकाबला और दिलचस्प हो गया है। अगर आपका बजट 30 से 40 हजार रुपये के बीच है, तो Nothing Phone 4b और Motorola Edge 70 Pro में डिजाइन, कैमरा, परफॉर्मेंस, बैटरी और कीमत के आधार पर कौन-सा फोन बेहतर साबित होगा, यहां जानिए पूरी तुलना।

विज्ञापन
nothing phone 4b vs motorola edge 70 pro price specifications features camera comparison hindi
जानिए किसमें मिलती है ज्यादा वैल्यू - फोटो : Nothing/Motorola
Nothing ने भारत में अपनी नई (b) सीरीज की शुरुआत करते हुए Nothing Phone 4b लॉन्च किया है। यह फोन कंपनी के सिग्नेचर ट्रांसपेरेंट लुक, नए Glyph Bar और क्लीन सॉफ्टवेयर अनुभव के साथ आता है। वहीं Motorola Edge 70 Pro पहले से ही प्रीमियम मिड-रेंज बाजार में दमदार डिस्प्ले, तेज प्रोसेसर और फ्लैगशिप-लेवल कैमरा के साथ मौजूद है। ऐसे में अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह तुलना आपके लिए मददगार साबित हो सकती है।
nothing phone 4b vs motorola edge 70 pro price specifications features camera comparison hindi
Nothing Phone 4b - फोटो : नथिंग

डिजाइन और डिस्प्ले

दोनों स्मार्टफोन का डिजाइन पूरी तरह अलग है। Nothing Phone 4b में ट्रांसपेरेंट बैक पैनल के साथ नया Glyph Bar मिलता है, जिसमें 45 मिनी LED पांच हिस्सों में लगी हैं। इससे Uber राइड, फूड डिलीवरी, बैटरी स्टेटस, टाइमर और लाइव क्रिकेट स्कोर जैसी जानकारी बैक पैनल पर देखी जा सकती है। यूजर्स अलग-अलग कॉन्टैक्ट्स के लिए कस्टम लाइट नोटिफिकेशन भी सेट कर सकते हैं। इसमें 6.77 इंच का 120Hz Super AMOLED डिस्प्ले और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
nothing phone 4b vs motorola edge 70 pro price specifications features camera comparison hindi
motorola edge 70 pro - फोटो : Motorola
दूसरी ओर Motorola Edge 70 Pro में 6.8 इंच का 10-बिट Super HD Extreme AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट, 5,200 निट्स पीक ब्राइटनेस, HDR10+, 360Hz टच सैंपलिंग, IP68+IP69 रेटिंग और MIL-STD 810H मिलिट्री-ग्रेड मजबूती के साथ आता है। वहीं Nothing Phone 4b में IP64 रेटिंग दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
nothing phone 4b vs motorola edge 70 pro price specifications features camera comparison hindi
Nothing Phone 4b - फोटो : नथिंग
प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर
  • Nothing Phone 4b में Snapdragon 6 Gen 4 चिपसेट और बड़ा Vapor Chamber कूलिंग सिस्टम मिलता है। कंपनी के मुताबिक यह League of Legends: Wild Rift में 120fps और BGMI में 90fps तक गेमिंग सपोर्ट करता है। फोन Android 16 आधारित Nothing OS 4.1 पर चलता है और इसे 3 Android अपडेट व 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे।
  • Motorola Edge 70 Pro में MediaTek Dimensity 8500 Extreme प्रोसेसर, LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज दी गई है। यह Android 16 आधारित Hello UI पर चलता है और कंपनी 3 साल तक OS व सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा करती है।
विज्ञापन
nothing phone 4b vs motorola edge 70 pro price specifications features camera comparison hindi
Motorola Edge 70 Pro - फोटो : Motorola
कैमरा और बैटरी
  • Nothing Phone 4b में 50MP OIS प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 16MP फ्रंट कैमरा मिलता है। इसमें TrueLens Engine 4.0 और Ultra XDR मोड भी शामिल हैं।
  • वहीं Motorola Edge 70 Pro में Sony LYT-710 सेंसर वाला 50MP OIS प्राइमरी कैमरा, 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा, तीसरा रियर सेंसर और ऑटोफोकस के साथ 50MP सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह 4K 60fps वीडियो रिकॉर्डिंग भी सपोर्ट करता है।
  • बैटरी की बात करें तो Nothing Phone 4b में भारत के लिए 6,000mAh बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग मिलती है। कंपनी का दावा है कि Safe Cell Technology की मदद से 1,200 चार्ज साइकल के बाद भी बैटरी 90% तक हेल्थ बनाए रखती है। दूसरी ओर Motorola Edge 70 Pro में 6,500mAh बैटरी, 90W फास्ट चार्जिंग और 5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed