फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

BSNL: बीएसएनएल का धमाकेदार ऑफर, सिर्फ 51 रुपये में मिलेगा नया SIM, हाथ से न जानें दें ये मौका

Wed, 08 Jul 2026 12:17 PM IST
नीतीश कुमार टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Wed, 08 Jul 2026 12:17 PM IST
सार

BSNL New SIM Offer: अगर आप नया मोबाइल नंबर लेने की सोच रहे हैं, तो BSNL का सीमित अवधि वाला ऑफर आपके काम आ सकता है। कंपनी सिर्फ 51 रुपये में नया SIM और पहला प्रीपेड रिचार्ज दे रही है। यह ऑफर कब तक उपलब्ध रहेगा, किन लोगों को मिलेगा और इसका फायदा कैसे उठाया जा सकता है, यहां जानिए पूरी जानकारी।

विज्ञापन
bsnl rs 51 new sim free offer first recharge validity details hindi
सिर्फ 51 रुपये में बीएसएनएल का खास ऑफर - फोटो : अमर उजाला (एआई जनरेटेड)
सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL नए ग्राहकों को जोड़ने के लिए एक आकर्षक ऑफर लेकर आई है। कंपनी लोगों से इस सीमित अवधि वाले ऑफर का फायदा उठाने की अपील कर रही है। खास बात यह है कि महज 51 रुपये में नया SIM कार्ड और पहला प्रीपेड रिचार्ज मिल रहा है। अगर आप नया नंबर लेने की योजना बना रहे हैं, तो यह ऑफर आपके लिए किफायती साबित हो सकता है।
bsnl rs 51 new sim free offer first recharge validity details hindi
टेलीकॉम पर है प्राइवेट कंपनियों का कब्जा - फोटो : अमर उजाला
दरअसल, निजी टेलीकॉम कंपनियों Jio, Airtel और Vi देश के अधिकांश हिस्सों में 5G नेटवर्क का विस्तार कर चुकी हैं। ऐसे में BSNL अपने ग्राहक आधार को बढ़ाने के लिए कम कीमत वाले ऑफर्स पर जोर दे रही है, ताकि ज्यादा से ज्यादा नए यूजर्स को अपनी ओर आकर्षित किया जा सके।
bsnl rs 51 new sim free offer first recharge validity details hindi
क्या है BSNL का 51 रुपये वाला ऑफर? - फोटो : अमर उजाला
क्या है BSNL का 51 रुपये वाला ऑफर?
BSNL ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट साझा कर इस ऑफर की जानकारी दी है। कंपनी के मुताबिक, 51 रुपये का यह प्रीपेड प्लान सिर्फ नए ग्राहकों के लिए उपलब्ध है। यदि आप पहले से BSNL के ग्राहक हैं, तो इस ऑफर का लाभ लेने के लिए आपको नया SIM लेना होगा।

इस ऑफर के तहत ग्राहकों को 51 रुपये के पहले रिचार्ज के साथ नया BSNL SIM बिल्कुल मुफ्त दिया जाएगा। यानी नए कनेक्शन के लिए अलग से SIM खरीदने की जरूरत नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
bsnl rs 51 new sim free offer first recharge validity details hindi
कब तक मिलेगा ऑफर? - फोटो : AI
कब तक मिलेगा ऑफर?
BSNL का यह ऑफर 31 अगस्त 2026 तक वैध है। हालांकि यह एक सीमित अवधि का प्रमोशनल ऑफर है, इसलिए इसे समय रहते लेना बेहतर रहेगा। पिछले कई ऑफर्स की तरह कंपनी जरूरत पड़ने पर इसकी अवधि आगे भी बढ़ा सकती है, लेकिन फिलहाल इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
विज्ञापन
bsnl rs 51 new sim free offer first recharge validity details hindi
कैसे उठाएं फायदा? - फोटो : Adobestock
कैसे उठाएं फायदा?
अगर आप इस ऑफर का लाभ लेना चाहते हैं, तो अपने नजदीकी BSNL कस्टमर सर्विस सेंटर, कंपनी के पार्टनर सेंटर या अधिकृत रिटेलर से संपर्क कर सकते हैं। वहीं से आपको नया SIM और 51 रुपये वाले ऑफर का फायदा मिल जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed