फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Samsung: एआई ने बदल दी सैमसंग की किस्मत, सिर्फ 3 महीने में पूरे साल से ज्यादा हुई कमाई, ये कारोबार बना हथियार

Tue, 07 Jul 2026 12:52 PM IST
Nitish Kumar टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nitish Kumar Updated Tue, 07 Jul 2026 12:52 PM IST
सार

Samsung Q2 Results: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की बढ़ती मांग का सबसे बड़ा फायदा अब Samsung को मिलता दिख रहा है। कंपनी ने दूसरी तिमाही में करीब 59 अरब डॉलर के ऑपरेटिंग मुनाफे का अनुमान जताया है, जो पिछले साल के मुकाबले कई गुना ज्यादा है। मेमोरी चिप्स की मजबूत मांग और AI इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश इसकी बड़ी वजह मानी जा रही है।

विज्ञापन
samsung q2 2026 profit estimate ai semiconductor growth record earnings hindi news
सैमसंग ने जारी किए दूसरी तिमाही के आंकड़े - फोटो : Samsung
दक्षिण कोरिया की टेक दिग्गज Samsung Electronics ने वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही (अप्रैल-जून) के लिए अपने शुरुआती नतीजों का अनुमान जारी किया है। कंपनी का कहना है कि इस दौरान उसका ऑपरेटिंग प्रॉफिट 90 ट्रिलियन वॉन (करीब 58.8 अरब डॉलर) तक पहुंच सकता है। इसकी सबसे बड़ी वजह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी तकनीकों की बढ़ती मांग और सेमीकंडक्टर कारोबार में आई तेज मजबूती है।
samsung q2 2026 profit estimate ai semiconductor growth record earnings hindi news
एक साल में 11 गुना बढ़ सकता है मुनाफा - फोटो : Samsung

एक साल में 11 गुना से ज्यादा बढ़ सकता है मुनाफा

  • दक्षिण कोरिया की समाचार एजेंसी योनहाप के मुताबिक, Samsung का अनुमान है कि अप्रैल-जून तिमाही में उसका ऑपरेटिंग मुनाफा 89.4 ट्रिलियन वॉन रहेगा। यह पिछले साल की समान तिमाही की तुलना में 1,181 प्रतिशत अधिक है।

  • योनहाप की वित्तीय डेटा इकाई योनहाप इन्फोमैक्स के अनुसार, कंपनी का यह अनुमान बाजार के औसत पूर्वानुमान से भी 6.2 प्रतिशत ज्यादा है, जो उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन की ओर इशारा करता है।

samsung q2 2026 profit estimate ai semiconductor growth record earnings hindi news
बोनस का असर भी शामिल - फोटो : सैमसंग

बोनस का असर भी शामिल

Samsung ने बताया कि इस अनुमान में कर्मचारियों को दिए जाने वाले बोनस के लिए किए गए प्रावधान भी शामिल हैं। यदि इन प्रावधानों को अलग कर दिया जाए तो कंपनी का दूसरी तिमाही का ऑपरेटिंग मुनाफा करीब 100 ट्रिलियन वॉन तक पहुंच सकता है।

कर्मचारियों को मिलेगा खास सेमीकंडक्टर बोनस

  • मई में हुए एक बड़े वेतन समझौते के तहत Samsung ने अपने सेमीकंडक्टर कारोबार से जुड़े कर्मचारियों के लिए विशेष सेमीकंडक्टर परफॉर्मेंस बोनस देने का फैसला किया है।
  • यह बोनस सेमीकंडक्टर बिजनेस की कमाई के 10.5 प्रतिशत के बराबर होगा। इसे नकद की बजाय कंपनी के शेयरों के रूप में कम से कम 10 वर्षों तक दिया जाएगा। यह योजना सेमीकंडक्टर कारोबार के प्रदर्शन लक्ष्यों से जुड़ी होगी। कंपनी ने इस बोनस के लिए लगभग 20 ट्रिलियन वॉन का प्रावधान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
samsung q2 2026 profit estimate ai semiconductor growth record earnings hindi news
एक तिमाही की कमाई पूरे साल से ज्यादा - फोटो : Samsung

एक तिमाही का अनुमान, पूरे पिछले साल की कमाई से भी ज्यादा

  • Samsung ने पूरे वर्ष 2025 में 43.6 ट्रिलियन वॉन का ऑपरेटिंग मुनाफा दर्ज किया था। दिलचस्प बात यह है कि केवल दूसरी तिमाही के लिए अनुमानित मुनाफा ही पिछले पूरे साल के ऑपरेटिंग प्रॉफिट से दोगुने से भी अधिक है।
  • कंपनी का अनुमान है कि अप्रैल-जून तिमाही में उसकी कुल आय 171 ट्रिलियन वॉन तक पहुंच जाएगी। यह पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 129.3 प्रतिशत अधिक होगी। हालांकि, इस शुरुआती अनुमान में शुद्ध मुनाफे के आंकड़े शामिल नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन
samsung q2 2026 profit estimate ai semiconductor growth record earnings hindi news
सेमीकंडक्टर बिजनेस बना हथियार - फोटो : सैमसंग

सेमीकंडक्टर बिजनेस बना सबसे बड़ा सहारा

  • Samsung ने अभी अलग-अलग बिजनेस डिवीजनों के प्रदर्शन का विस्तृत ब्योरा जारी नहीं किया है। हालांकि माना जा रहा है कि कंपनी की डिवाइस सॉल्यूशंस यूनिट, जिसमें सेमीकंडक्टर कारोबार शामिल है, इस शानदार प्रदर्शन की सबसे बड़ी वजह रही है।
  • विशेषज्ञों का मानना है कि दुनिया भर में AI इंफ्रास्ट्रक्चर पर तेजी से बढ़ रहे निवेश ने सेमीकंडक्टर उद्योग को नई रफ्तार दी है। AI सर्वर और हाई-परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग के लिए मेमोरी चिप्स की मांग लगातार बढ़ रही है।
  • इसी वजह से बाजार में सेमीकंडक्टर की सप्लाई सीमित बनी हुई है और मेमोरी चिप्स की कीमतें ऊंचे स्तर पर कायम हैं, जिसका सीधा फायदा Samsung जैसी कंपनियों को मिल रहा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed