{"_id":"6a4e495ae51e9f7e2d063878","slug":"jio-prepaid-recharge-plans-with-extra-data-google-gemini-pro-jiohotstar-benefits-hindi-2026-07-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Jio Recharge Plans: जियो का कौन-सा रिचार्ज है सबसे वैल्यू फॉर मनी? यहां देखें 5 बेहतरीन विकल्प","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
Jio Recharge Plans: जियो का कौन-सा रिचार्ज है सबसे वैल्यू फॉर मनी? यहां देखें 5 बेहतरीन विकल्प
Wed, 08 Jul 2026 06:28 PM IST
नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नीतीश कुमार
Updated Wed, 08 Jul 2026 06:28 PM IST
सार
अगर आप Jio का ऐसा रिचार्ज प्लान ढूंढ रहे हैं, जिसमें रोजाना डेटा के अलावा बोनस डेटा और कई प्रीमियम बेनिफिट्स भी मिलें, तो यह खबर आपके लिए है। Jio के 459 रुपये से 899 रुपये तक के इन 5 प्रीपेड प्लान्स में Google Gemini Pro, JioHotstar, JioAICloud और गेमिंग जैसी सुविधाएं भी शामिल हैं।
विज्ञापन
जियो रिचार्ज प्लान
- फोटो : अमर उजाला (एआई जनरेटेड)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप Reliance Jio के ग्राहक हैं और ऐसा प्रीपेड प्लान चाहते हैं जिसमें रोजाना मिलने वाले डेटा के साथ अतिरिक्त हाई-स्पीड डेटा भी मिले, तो कंपनी के कुछ खास प्लान आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकते हैं। इन प्लान्स में सिर्फ बोनस डेटा ही नहीं, बल्कि Google Gemini Pro, JioHotstar, JioGames, FanCode और JioAICloud जैसी कई अतिरिक्त सुविधाएं भी दी जा रही हैं। आइए जानते हैं ऐसे पांच Jio रिचार्ज प्लान्स के बारे में, जिनमें एक्स्ट्रा डेटा का फायदा मिलता है।
JIO
- फोटो : JIO
Jio का 459 रुपये वाला प्लान
यह True 5G Youth & Gaming प्लान 28 दिनों की वैधता के साथ आता है। इसमें हर दिन 2GB डेटा मिलता है और इसके अलावा 5GB अतिरिक्त डेटा भी दिया जाता है। यानी कुल 61GB हाई-स्पीड डेटा का फायदा मिलता है।इसके साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, रोजाना 100 SMS, 50GB JioAICloud स्टोरेज, 3 महीने का JioHotstar Mobile, 18 महीने का Google Gemini Pro और JioTV जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं। इस प्लान की प्रभावी दैनिक लागत 16.39 रुपये है।
Jio का 495 रुपये वाला प्लान
- फोटो : Adobestock
Jio का 495 रुपये वाला प्लान
28 दिनों की वैधता वाले इस प्लान में प्रतिदिन 1.5GB डेटा और 5GB बोनस डेटा दिया जाता है। कुल मिलाकर यूजर्स को 47GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है।इसके अलावा अनलिमिटेड कॉलिंग, रोजाना 100 SMS, 500 से ज्यादा HD गेम्स का एक्सेस और 18 महीने का Google Gemini Pro मिलता है। इसमें 5000GB क्लाउड स्टोरेज और Nano Banana फीचर भी शामिल है। इसकी प्रतिदिन की लागत 17.68 रुपये पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
JIO
- फोटो : PTI
Jio का 545 रुपये वाला प्लान
यह भी 28 दिनों की वैधता वाला True 5G Youth & Gaming प्लान है। इसमें रोजाना 2GB डेटा के साथ 5GB अतिरिक्त डेटा मिलता है, यानी कुल 61GB हाई-स्पीड डेटा उपलब्ध होता है।इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग, प्रतिदिन 100 SMS, 500+ HD गेम्स का 28 दिनों का एक्सेस, 3 महीने का JioHotstar Mobile, 50GB JioAICloud और 18 महीने का Google Gemini Pro शामिल है। इसकी दैनिक लागत 19.46 रुपये है।
विज्ञापन
Jio का 749 रुपये वाला प्लान
- फोटो : Freepik
Jio का 749 रुपये वाला प्लान
72 दिनों की वैधता वाले इस प्लान में हर दिन 2GB डेटा के साथ 20GB बोनस डेटा दिया जाता है। इस तरह यूजर्स को कुल 164GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है।इसके अलावा अनलिमिटेड कॉलिंग, रोजाना 100 SMS, 3 महीने का JioHotstar Mobile, 50GB JioAICloud स्टोरेज और 18 महीने का Google Gemini Pro का लाभ भी मिलता है। इसकी प्रभावी दैनिक लागत 10.40 रुपये है।