{"_id":"6a4e168087dcd1450a0cf01a","slug":"apple-restores-credit-debit-card-support-app-store-india-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच साल बाद Apple का बड़ा बदलाव: भारत में एप स्टोर पर फिर जुड़ा कार्ड पेमेंट, जानिए यूजर्स के लिए क्या बदला?","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
पांच साल बाद Apple का बड़ा बदलाव: भारत में एप स्टोर पर फिर जुड़ा कार्ड पेमेंट, जानिए यूजर्स के लिए क्या बदला?
Wed, 08 Jul 2026 02:51 PM IST
जागृति
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: जागृति
Updated Wed, 08 Jul 2026 02:51 PM IST
सार
Apple App Store: अगर आप भी आईफोन या आईपैड यूजर हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है। करीब पांच साल बाद एपल ने देश में एप स्टोर के लिए क्रेडिट और डेबिट कार्ड का सपोर्ट फिर शुरू कर दिया है, ताे क्या क्या अब सीधे कार्ड से पेमेंट होगी? नया सिस्टम कैसे काम करेगा और यूजर्स को क्या फायदा मिलेगा? आइए जानते हैं विस्तार से...
विज्ञापन
पांच साल बाद एपल का बड़ा बदलाव
- फोटो : एआई जनरेटेड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Apple Card Payment India: एपल ने भारत में एप स्टोर के लिए फिर से कार्ड पेमेंट की सुविधा शुरू कर दी है। फिलहाल कंपनी वीजा और मास्टरकार्ड के क्रेडिट व डेबिट कार्ड का सपोर्ट दे रही है। इससे यूजर्स एप खरीदने, गेम्स डाउनलोड करने और iCloud+ जैसी सेवाओं की सदस्यता का भुगतान पहले से ज्यादा आसानी से कर सकेंगे। हालांकि यह सुविधा सभी यूजर्स तक एक साथ नहीं पहुंचेगी। कंपनी इसे धीरे-धीरे सभी में रोलआउट कर रही है।
अब सीधे कार्ड से नहीं होगा पेमेंट
नई व्यवस्था के तहत यूजर्स सीधे अपने कार्ड से एप स्टोर पर भुगतान नहीं कर पाएंगे। सबसे पहले उन्हें अपने एपल अकाउंट वॉलेट में कार्ड के जरिए बैलेंस जोड़ना होगा। इसके बाद उसी बैलेंस का इस्तेमाल एप खरीदने, इन-एप परचेज और सब्सक्रिप्शन के भुगतान के लिए किया जाएगा। यूपीआई के जरिए एपल अकाउंट में पैसे जोड़ने का विकल्प पहले की तरह उपलब्ध रहेगा।
नियम में बदलाव क्यों हुआ था?
क्या Apple Pay भी भारत में आ गया?
फिलहाल नहीं...एपल ने अपने यूजर्स को साफ किया है कि इस बदलाव का एपल पे से कोई संबंध नहीं है। एपल पे कंपनी की कॉन्टैक्टलेस डिजिटल पेमेंट सेवा है, जो फिलहाल भारत में उपलब्ध नहीं है। अभी केवल एप स्टोर के लिए कार्ड सपोर्ट वापस लाया गया है।
कार्ड जोड़ने का तरीका क्या है?
सब्सक्रिप्शन का भुगतान कैसे होगा?
विज्ञापन
अब सीधे कार्ड से नहीं होगा पेमेंट
नई व्यवस्था के तहत यूजर्स सीधे अपने कार्ड से एप स्टोर पर भुगतान नहीं कर पाएंगे। सबसे पहले उन्हें अपने एपल अकाउंट वॉलेट में कार्ड के जरिए बैलेंस जोड़ना होगा। इसके बाद उसी बैलेंस का इस्तेमाल एप खरीदने, इन-एप परचेज और सब्सक्रिप्शन के भुगतान के लिए किया जाएगा। यूपीआई के जरिए एपल अकाउंट में पैसे जोड़ने का विकल्प पहले की तरह उपलब्ध रहेगा।
विज्ञापन
नियम में बदलाव क्यों हुआ था?
- दरअसल, कुछ समय पहले आरबीआई ने ऑनलाइन कार्ड पेमेंट को अधिक सुरक्षित बनाने के लिए कार्ड टोकनाइजेशन (Card Tokenisation) नियम लागू किए थे।
- इन नियमों के तहत किसी भी कंपनी को ग्राहकों का वास्तविक कार्ड नंबर और एक्सपायरी डेट स्टोर करने की अनुमति नहीं है। उनकी जगह सुरक्षित डिजिटल टोकन का उपयोग करना अनिवार्य है।
- इसी नियम के लागू होने के बाद एपल ने भी भारत में कार्ड पेमेंट सपोर्ट बंद कर दिया था। अब आवश्यक बदलाव करने के बाद कंपनी ने यह सुविधा दोबारा शुरू की है।
विज्ञापन
क्या Apple Pay भी भारत में आ गया?
फिलहाल नहीं...एपल ने अपने यूजर्स को साफ किया है कि इस बदलाव का एपल पे से कोई संबंध नहीं है। एपल पे कंपनी की कॉन्टैक्टलेस डिजिटल पेमेंट सेवा है, जो फिलहाल भारत में उपलब्ध नहीं है। अभी केवल एप स्टोर के लिए कार्ड सपोर्ट वापस लाया गया है।
कार्ड जोड़ने का तरीका क्या है?
- अगर आप इसका इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो इसके लिए यूजर्स को ओटीपी के जरिए वेरिफिकेशन करना होगा।
- पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद कार्ड सेव हो जाएगा और बाद में जरूरत पड़ने पर आप उसे कभी भी हटा सकते हैं।
सब्सक्रिप्शन का भुगतान कैसे होगा?
- iCloud+जैसी रिकरिंग सब्सक्रिप्शन RBI के ई-मेंडेट (e-Mandate) नियमों के तहत काम करेंगी।
- पहली बार भुगतान के लिए ओटीपी से मंजूरी देनी होगी।
- इसके बाद तय सीमा के भीतर आने वाले ऑटो-रिन्यूअल पेमेंट बैंक की सूचना के बाद अपने आप पूरे हो जाएंगे।
- फिलहाल एपल ने विजा और मास्टरकार्ड का ही सपोर्ट दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आने वाले हफ्तों में RuPay कार्ड का सपोर्ट भी जोड़ा जा सकता है, जिससे और ज्यादा भारतीय यूजर्स इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।