{"_id":"6a4dddd855c7bac3bc0df121","slug":"meta-s-muse-ai-launch-sparks-privacy-concerns-here-why-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meta ने लॉन्च किया नया Muse AI टूल: रोलआउट होते ही विवादों में घिरा, जानें आपके लिए कितना सुरक्षित है यह फीचर","category":{"title":"Social Network","title_hn":"सोशल नेटवर्क","slug":"social-network"}}
Meta ने लॉन्च किया नया Muse AI टूल: रोलआउट होते ही विवादों में घिरा, जानें आपके लिए कितना सुरक्षित है यह फीचर
Wed, 08 Jul 2026 10:51 AM IST
जागृति
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: जागृति
Updated Wed, 08 Jul 2026 10:51 AM IST
सार
Muse AI: मेटा ने हाल ही में एक नया AI इमेज जेनरेटर लॉन्च किया है, जो मेटा एआई एप, इंस्टाग्राम स्टोरी अैर व्हाट्सएप पर मुफ्त उपलब्ध है। लेकिन लॉन्च होते ही यह फीचर विवादों में घिर गया। आइए जानते हैं यह नया टूल क्या है, कैसे काम करता है और इस पर सवाल क्यों उठ रहे हैं?
विज्ञापन
मेटा ने लॉन्च किया नया एआई फोटो जनरेट फीचर
- फोटो : amarujala.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Meta AI Image Generator: मेटा ने एआई इमेज जेनरेटर म्यूज लॉन्च किया है, इस टूल को मेटा सुपरइंटेलिजेंसी लैब्स की ओर से तैयार किया है। अब यह नया फीचर मेटा एआई एप के साथ-साथ यूजर्स को इंस्टाग्राम स्टोरी और व्हाट्सएप पर भी मुफ्त में मिल रहा है, लेकिन लॉन्चिंग के कुछ घंटों बाद ही यह एआई फीचर प्राइवेसी कमियों और गंभीर विवादों के कारण चर्चा में आ गया है।
Meta Muse AI क्या है ?
म्यूज इमेज, मेटा का एक एआई इमेज जरनेटर टूल है। इसे कंपनी के अंदर पहले इसे Mango कोडनेम से जाना जाता था। इसके बाद अब आम यूजर्स के लिए यह जारी कर दिया गया है।
इसकी मदद से टेक्स्ट प्रॉम्प्ट देकर अलग-अलग तरह की एआई इमेज बनाई जा सकती हैं। अगर किसी यूजर को प्रॉम्प्ट लिखने में परेशानी होती है तो मेटा ने पहले से तैयार प्रीसेट प्रॉम्ट्स भी दिए हैं, जिनकी मदद से आसानी से नई तस्वीरें बनाई जा सकती हैं।
विज्ञापन
विवाद क्यों शुरू हुआ ?
मेटा की पॉलिसी क्या कहती है?
मेटा की नीति के अनुसार, लोग इंस्टाग्राम पर उपलब्ध कंटेंट का उपयोग करके एआई फीचर्स के जरिए नया कंटेंट बना सकते हैं। इसके अलावा कंपनी यह भी कहती है कि अगर आपकी तस्वीर का इस्तेमाल एआई कंटेंट बनाने में किया जाता है, तो जरूरी नहीं कि आपको इसकी अलग से सूचना मिले। यही वजह है कि इस फीचर को लेकर बहस तेज हो गई है।
क्या यूजर्स के पास कंट्रोल है?
मेटा की माने तो यूजर्स चाहें तो अपनी तस्वीरों के इस तरह इस्तेमाल को रोक सकते हैं। इसके लिए सेटिंग्स में जाकर संबंधित विकल्प को बंद किया जा सकता है। यानी यह फीचर डिफॉल्ट रूप से उपलब्ध है, लेकिन यूजर चाहें तो इसे Opt-out कर सकते हैं।
म्यूज एआई से और क्या-क्या किया जा सकता है?
मेटा ने म्यूज को सिर्फ एआई फोटो बनाने तक सीमित नहीं रखा गया है। इसके जरिए यूजर्स कई दूसरे काम भी कर सकते हैं। जिनके बारे में नीचे बताया गया है..
क्या वीडियो जनरेट कर सकते हैं?
फिलहाल नहीं, लेकिन मेटा ने संकेत दिया है कि जल्द ही कंपनी म्यूज वीडियो नाम का AI वीडियो जनरेटर भी विकसित कर रही है। यानी आने वाले समय में यूजर्स टेक्स्ट से वीडियो भी तैयार कर सकेंगे।
बार-बार विवादों में घिर रही मेटा
हालांकि इस समय मेटा पहले से ही विवादों में है, इसके पहले भी यह प्राइवेसी को लेकर चर्चा में रहा है। कंपनी को वर्ष 2019 में अमेरिकी नियामकों की ओर से रिकॉर्ड 5 अरब डॉलर का जुर्माना भरना पड़ा था। इसके बाद 2021 में कंपनी ने अपना फेस रिकग्निशन सिस्टम भी बंद कर दिया था।

- लॉन्च होते ही म्यूज चर्चा में आ गया है। इस फीचर को किसी भी पब्लिक इंस्टाग्राम अकाउंट की फोटो को एआई के जरिए नई इमेज में बदला जा सकता है। जैसे मान लीजिए किसी व्यक्ति का इंस्टाग्राम प्रोफाइल पब्लिक है, तो उसे टैग करके उसकी तस्वीर के आधार पर एआई इमेज तैयार की जा सकती है।
- यही फीचर प्राइवेसी को लेकर सवाल खड़े कर रहा है। कई एक्सपर्ट्स और सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि बिना स्पष्ट अनुमति किसी की तस्वीर का एआई में इस्तेमाल करना निजता के लिए चिंता का विषय हो सकता है।
मेटा की पॉलिसी क्या कहती है?
मेटा की नीति के अनुसार, लोग इंस्टाग्राम पर उपलब्ध कंटेंट का उपयोग करके एआई फीचर्स के जरिए नया कंटेंट बना सकते हैं। इसके अलावा कंपनी यह भी कहती है कि अगर आपकी तस्वीर का इस्तेमाल एआई कंटेंट बनाने में किया जाता है, तो जरूरी नहीं कि आपको इसकी अलग से सूचना मिले। यही वजह है कि इस फीचर को लेकर बहस तेज हो गई है।
क्या यूजर्स के पास कंट्रोल है?
मेटा की माने तो यूजर्स चाहें तो अपनी तस्वीरों के इस तरह इस्तेमाल को रोक सकते हैं। इसके लिए सेटिंग्स में जाकर संबंधित विकल्प को बंद किया जा सकता है। यानी यह फीचर डिफॉल्ट रूप से उपलब्ध है, लेकिन यूजर चाहें तो इसे Opt-out कर सकते हैं।
म्यूज एआई से और क्या-क्या किया जा सकता है?
मेटा ने म्यूज को सिर्फ एआई फोटो बनाने तक सीमित नहीं रखा गया है। इसके जरिए यूजर्स कई दूसरे काम भी कर सकते हैं। जिनके बारे में नीचे बताया गया है..
- AI की मदद से नई तस्वीरें तैयार करना।
- पहले से बने प्रॉम्प्ट्स (Presets) का इस्तेमाल।
- AI से इमेज एडिटिंग।
- घर के इंटीरियर डिजाइन के अलग-अलग आइडिया देखना।
- फेसबुक मार्केटप्लेस के साथ इंटीग्रेशन।
- इंस्टाग्राम स्टोरी के लिए एआई आधारित कस्टम इफेक्ट्स और फिल्टर्स तैयार करना।
- फिलहाल सामान्य उपयोग के लिए यह सेवा मुफ्त है, लेकिन तय सीमा के बाद सब्सक्रिप्शन लेना पड़ सकता है।
क्या वीडियो जनरेट कर सकते हैं?
फिलहाल नहीं, लेकिन मेटा ने संकेत दिया है कि जल्द ही कंपनी म्यूज वीडियो नाम का AI वीडियो जनरेटर भी विकसित कर रही है। यानी आने वाले समय में यूजर्स टेक्स्ट से वीडियो भी तैयार कर सकेंगे।
बार-बार विवादों में घिर रही मेटा
हालांकि इस समय मेटा पहले से ही विवादों में है, इसके पहले भी यह प्राइवेसी को लेकर चर्चा में रहा है। कंपनी को वर्ष 2019 में अमेरिकी नियामकों की ओर से रिकॉर्ड 5 अरब डॉलर का जुर्माना भरना पड़ा था। इसके बाद 2021 में कंपनी ने अपना फेस रिकग्निशन सिस्टम भी बंद कर दिया था।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन