फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Gadgets ›   nothing phone 4b india launch price specifications features snapdragon glyph bar hindi

Nothing Phone 4b आज होगा लॉन्च: Snapdragon चिप, Glyph Bar और AI फीचर्स के साथ मचा सकता है धमाल

Tue, 07 Jul 2026 03:25 PM IST
नीतीश कुमार टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Tue, 07 Jul 2026 03:25 PM IST
सार

Nothing का नया स्मार्टफोन Phone 4b आज भारत में लॉन्च होने जा रहा है। लॉन्च से पहले कंपनी ने इसके डिजाइन, Snapdragon प्रोसेसर और Glyph Bar जैसे कई फीचर्स का खुलासा कर दिया है। वहीं डिस्प्ले, कैमरा, बैटरी और कीमत को लेकर भी कई जानकारियां सामने आ चुकी हैं। जानिए इस फोन से जुड़ी हर अहम बात।

विज्ञापन
nothing phone 4b india launch price specifications features snapdragon glyph bar hindi
Nothing Phone 4b - फोटो : नथिंग

विस्तार

Nothing आज भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Nothing Phone 4b लॉन्च करने जा रही है। यह कंपनी की नई B-सीरीज का पहला स्मार्टफोन होगा, जिसे मौजूदा A-सीरीज से नीचे रखा जाएगा। लॉन्च से पहले कंपनी ने इसके कई फीचर्स की पुष्टि कर दी है, जबकि बाकी स्पेसिफिकेशन रिपोर्ट्स के जरिए सामने आए हैं।
विज्ञापन


आज दोपहर होगा लॉन्च
  • Nothing Phone 4b को 7 जुलाई दोपहर 3:30 बजे भारत में लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग कंपनी के आधिकारिक YouTube चैनल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर देखी जा सकेगी।
  • विज्ञापन
  • कंपनी ने Nothing Phone 4b RCB Edition का भी ऐलान किया है। यह लिमिटेड एडिशन मॉडल सिर्फ Nothing Bengaluru Store पर 7 जुलाई शाम 4 बजे से उपलब्ध होगा। इसकी बिक्री फर्स्ट-कम, फर्स्ट-सर्व आधार पर होगी।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन

कीमत और स्टोरेज
  • Nothing ने अभी फोन की कीमत का खुलासा नहीं किया है। उम्मीद है कि लॉन्च इवेंट में इसकी जानकारी दी जाएगी।
  • रिपोर्ट्स के मुताबिक फोन 8GB + 128GB और 8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट में आ सकता है। कुछ रिपोर्ट्स में चार अलग-अलग RAM और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन आने की भी संभावना जताई गई है।

डिजाइन और डिस्प्ले
  • फोन में फ्लैट बैक पैनल के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। कंपनी का सिग्नेचर Glyph Bar और रेड रिकॉर्डिंग LED भी इसमें मौजूद होगी। सेल्फी कैमरे के लिए सेंटर पंच-होल कटआउट मिलेगा।
  • Nothing ने ब्लू और RCB रेड एडिशन की पुष्टि की है, जबकि ब्लैक, व्हाइट और पर्पल कलर ऑप्शन भी लॉन्च हो सकते हैं।
  • रिपोर्ट्स के अनुसार फोन में 6.7 इंच का Flexible AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा।

Snapdragon प्रोसेसर और AI
कंपनी ने पुष्टि की है कि फोन में Snapdragon प्रोसेसर मिलेगा, जो ऑन-डिवाइस AI फीचर्स को सपोर्ट करेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें Qualcomm Snapdragon 6 Gen 4 चिपसेट दिया जा सकता है।

फोन के Android 16 आधारित Nothing OS 4.1 के साथ आने की उम्मीद है।

कैमरा और बैटरी
  • Nothing Phone 4b में 50MP OIS प्राइमरी कैमरा और 8MP सेकेंडरी कैमरा मिलने की संभावना है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।
  • बैटरी की बात करें तो फोन में 5,400mAh या 6,000mAh की बैटरी मिलने की चर्चा है। वास्तविक बैटरी क्षमता का खुलासा लॉन्च इवेंट के दौरान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed