{"_id":"6a5326cc436832741b0c9f5d","slug":"sony-launches-ier-m500-professional-in-ear-monitors-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sony का नया IER-M500 लॉन्च: अब प्रोफेशनल ऑडियो मॉनिटरिंग के लिए मिलेगा दमदार साउंड, जानें क्या है इसकी खासियत","category":{"title":"Gadgets","title_hn":"गैजेट्स","slug":"gadgets"}}
Sony का नया IER-M500 लॉन्च: अब प्रोफेशनल ऑडियो मॉनिटरिंग के लिए मिलेगा दमदार साउंड, जानें क्या है इसकी खासियत
Sun, 12 Jul 2026 11:36 AM IST
जागृति
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: जागृति
Updated Sun, 12 Jul 2026 11:36 AM IST
सार
Sony IER-M500: लाइव परफॉर्मेंस के समय एक साफ और सटीक ऑडियो कलाकार के लिए बेहद जरूरी माना जाता है। इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए सोनल ने नय IER-M500 प्रोफेशनल इन-ईयर मॉनिटर (IEM) लॉन्च किया है। कंपनी का दावा है कि यह बेहतर साउंड क्लैरिटी, कंट्रोल्ड बास और शानदार नॉइज आइसोलेशन के साथ प्रोफेशनल ऑडियो मॉनिटरिंग का अनुभव दे सकता है।
विज्ञापन
सोनी IER-M500 हुआ लॉन्च
- फोटो : sony
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Sony Professional IEM: सोनी के अनुसार IER-M500 को प्रोफेशनल मॉनिटरिंग इंजीनियर्स की सलाह के आधार पर ही तैयार किया गया है। इसका उद्देश्य लाइव स्टेज पर कलाकारों और ऑडियो प्रोफेशनल्स को सटीक और संतुलित साउंड उपलब्ध कराना है, ताकि वे हर डिटेल को बिना किसी परेशानी के साफ और स्पष्ट सुन सकें।
क्या खास है इसमें?
डिजाइन कैसी है?
कंपनी ने इसमें सील्ड एकोस्टिक स्ट्रक्चर का इस्तेमाल किया है, जिससे पैसिव नॉइज आइसोलेशन बेहतर मिलता है। इसका फायदा है कि इससे स्टेज या भीड़भाड़ वाले माहौल में भी बाहरी शोर कम सुनाई देता है और यूजर ऑडियो पर बेहतर फोकस कर सकता है।
विज्ञापन
एक्सेसरीज कैसी है?
कीमत और उपलब्धता
सोनी IER-M500 की अमेरिका में कीमत 119.99 डॉलर करीब 11,500 रुपये रखी गई है। यह ब्लैक, क्लियर, रेड और ब्लू चार रंगों में उपलब्ध होगा। इसकी प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है, और 20 से 21 अगस्त तक डिलीवरी भी हाेने की संभावना है।
किन लोगों के लिए है फायदेमंद?
सोनी का नया IER-M500 मुख्य रूप से लाइव परफॉर्मर्स, सिंगर्स, म्यूजिक बैंड्स, साउंड इंजीनियर्स और प्रोफेशनल ऑडियो मॉनिटरिंग करने वाले यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है। अगर किसी को हाई-रेज ऑडियो, बेहतर नॉइज आइसोलेशन और स्टेज पर भरोसेमंद मॉनिटरिंग चाहिए, तो यह नया आईईएम एक मजबूत विकल्प साबित हो सकता है।
विज्ञापन
क्या खास है इसमें?
- इस नए IEM में 5mm डायनामिक ड्राइवर दिया गया है, जो Hi-Res Audio को सपोर्ट करता है। इसकी फ्रीक्वेंसी रेस्पॉन्स 10Hz से 40,000Hz तक है, जिससे लो बास से लेकर हाई फ्रीक्वेंसी तक की आवाज साफ सुनाई देती है।
- इसके अलावा इसमें 103dB/mW की सेंसिटिविटी और 16 Ohms (1kHz) का इंपेडेंस मिलता है, जिससे यह प्रोफेशनल मॉनिटरिंग के लिए उपयुक्त बनता है।
विज्ञापन
डिजाइन कैसी है?
कंपनी ने इसमें सील्ड एकोस्टिक स्ट्रक्चर का इस्तेमाल किया है, जिससे पैसिव नॉइज आइसोलेशन बेहतर मिलता है। इसका फायदा है कि इससे स्टेज या भीड़भाड़ वाले माहौल में भी बाहरी शोर कम सुनाई देता है और यूजर ऑडियो पर बेहतर फोकस कर सकता है।
विज्ञापन
एक्सेसरीज कैसी है?
- कंपनी ने लंबे समय तक इस्तेमाल को ध्यान में रखते हुए इसमें फ्लेक्सिबल ईयर हैंगर्स दिए हैं। साथ ही अलग-अलग कानों के आकार के लिए चार साइज के नॉइज-आइसोलेटिंग ईयर टिप्स, फिटिंग सपोर्टर्स, केबल क्लिप, कैरीइंग केस और कम रोशनी में पहचान के लिए लेफ्ट राइट मार्किंग भी दी गई है।
- वजन की बात करें तो यह करीब 6.9 ग्राम (केबल के बिना) है। इसमें लगभग 1.6 मीटर लंबी Y-Type केबल दी गई है, जिसमें L-शेप का स्टीरियो मिनी प्लग मिलता है। इसके अलावा यह स्विट और मॉइश्चर रेसिस्टेंट भी है, जिससे लंबे लाइव सेशन में भी इसका इस्तेमाल आसान रहता है।