फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh: Son-in-law sprinkles petrol on sleeping father-in-law and child, accused arrested

छत्तीसगढ़: दामाद ने सो रहे ससुर और मासूम पर छिड़का पेट्रोल, आरोपी गिरफ्तार

Fri, 02 Oct 2026 02:10 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 02 Oct 2026 02:10 PM IST
सार

ग्राम रामेश्वरम में पारिवारिक विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपने ससुराल में सो रहे ससुर और छह साल के पोते पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी।

विज्ञापन
Chhattisgarh: Son-in-law sprinkles petrol on sleeping father-in-law and child, accused arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सूरजपुर जिले के रामानुजनगर क्षेत्र के ग्राम रामेश्वरम में पारिवारिक विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपने ससुराल में सो रहे ससुर और छह साल के पोते पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। इस सनसनीखेज वारदात में वृद्ध और मासूम बच्चा करीब 20 प्रतिशत झुलस गए हैं। परिजनों ने तुरंत दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज जारी है। घटना की जानकारी मिलने पर रामानुजनगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी दामाद को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

 

पुलिस के अनुसार खालापार निवासी आरोपी भजन सिंह का अपनी पत्नी संगीता के साथ विवाद चल रहा था। मारपीट के बाद संगीता अपने पति का घर छोड़कर मायके चली गई थी। करीब चार-पांच दिन बीत जाने पर भी जब पत्नी वापस नहीं लौटी, तो भजन सिंह उसे लेने अपने ससुराल रामेश्वरम पहुंचा। ससुराल में पत्नी के न मिलने पर उसने अपने साले कल सिंह से विवाद किया। इस दौरान आरोपी ने ससुराल पक्ष के लोगों को जान से मारने की धमकी भी दी थी।

विज्ञापन

 

धमकी देने के बाद देर रात आरोपी भजन सिंह दोबारा ससुराल पहुंचा और घर की टटरी खोलकर अंदर प्रवेश किया। उस समय छह वर्षीय सत्यम सिंह अपने दादा जय सिंह के साथ एक ही बिस्तर पर कंबल ओढ़कर सो रहा था। आरोपी ने सो रहे दादा और पोते पर पेट्रोल छिड़का और माचिस से आग लगा दी। आग लगते ही घर में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने किसी तरह आग बुझाई, लेकिन तब तक सत्यम और जय सिंह झुलस चुके थे। परिजनों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने आरोपी भजन सिंह को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया और उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed