{"_id":"64ffe0fc416418d27f0578a5","slug":"chief-executive-officer-suspended-panchayat-secretary-due-to-negligence-in-bemetra-2023-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bemetra News: सरपंच को जानकारी दिए बिना पंचायत सचिव ने निकाल ली राशि, जिपं सीईओ ने किया सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bemetra News: सरपंच को जानकारी दिए बिना पंचायत सचिव ने निकाल ली राशि, जिपं सीईओ ने किया सस्पेंड
Tue, 12 Sep 2023 01:16 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
Published by: श्याम जी.
Updated Tue, 12 Sep 2023 01:16 PM IST
सार
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बेमेतरा ने वित्तीय अनियमितता किए जाने व अपने कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने के कारण पंचायत सचिव को सस्पेंड कर दिया गया है।
विज्ञापन
जिला पंचायत बेमेतरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बेमेतरा ने वित्तीय अनियमितता किए जाने व अपने कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने के कारण पंचायत सचिव अकोली (तत्कालीन सचिव ग्राम पंचायत आनंदगांव) जनपद पंचायत बेरला अमित कुमार देवांगन को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। सस्पेंड अवधि में इनका मुख्यालय जनपद पंचायत बेरला निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
सस्पेंड अवधि में इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। जिला पंचायत सीईओ ने निलंबन संबंधी आदेश जारी कर दिए हैं। जारी आदेश में जनपद पंचायत बेरला के जांच प्रतिवेदन पर कार्रवाई करते हुए कहा गया है कि आनंदगांव के सरपंच की बिना जानकारी के राशि का अवैध रूप से आहरण-भुगतान किया गया। इस मामले को लेकर शिकायत हुई थी, जिसके बाद जांच की गई थी।
विज्ञापन