{"_id":"64bbca6afd2e5eaf3205a765","slug":"contractor-cheated-three-lakh-rupees-after-getting-acquainted-in-bemetara-2023-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bemetara : जान-पहचान होने के बाद ठेकेदार ने ठगे तीन लाख रुपये, पीड़ित ने दर्ज कराया मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bemetara : जान-पहचान होने के बाद ठेकेदार ने ठगे तीन लाख रुपये, पीड़ित ने दर्ज कराया मुकदमा
Sat, 22 Jul 2023 05:54 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
Published by: श्याम जी.
Updated Sat, 22 Jul 2023 05:54 PM IST
सार
बेमेतरा जिले में ठगी का मामला सामने आया है। यहां एक ठेकेदार ने जान-पहचान होने के बाद दूसरे ठेकेदार से तीन लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ठेकेदार ने पुलिस से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
सिटी कोतवाली बेमेतरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुसमी थाना क्षेत्र के बहेरा गांव निवासी प्रांजल तिवारी (30) पुत्र प्रदीप तिवारी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वे प्राइवेट रोड निर्माण का ठेका लेते हैं। वर्ष 2021 में उसके गांव में रोड निर्माण की देखरेख के लिए ठेकेदार अभिषेक सिंह गांव आता था। दोनों एक ही काम करते थे और इसी के चलते उनकी एक-दूसरे से जान-पहचान हो गई। इसके बाद ठेकेदार अभिषेक सिंह ने प्रांजल से तीन लाख रुपये नगदी तीन अलग-अलग किस्त में लिए।
विज्ञापन
रुपये वापस मांगने पर ठेकेदार अभिषेक सिंह ने अपने फर्म एएसए इंजीनियरिंग के यूको बैंक, शाखा पॉलिटेक्निक कॉलेज दुर्ग के खाता के चेक में तीन लाख रुपये का चेक 20 मई 2023 का भरकर दिया था। इस चेक को प्रांजल ने अपने बैंक के खाता में भुगतान के लिए लगाया था, जिसमें बैंक द्वारा खाता बंद होने की जानकारी देकर चेक को वापस कर दिया है।
विज्ञापन
प्रांजल ने ठेकेदार अभिषेक सिंह को फोन लगाया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। पता करने पर अभिषेक के परिजनों ने बताया कि वह घर पर नहीं है। हालांकि प्रांजल ने इस पूरे मामले को लेकर कोतवाली थाना में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने पीड़ित प्रांजल की शिकायत पर अभिषेक सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन