{"_id":"68504507900a30d6cf0834f3","slug":"deputy-cm-saw-and-union-minister-sahu-targeted-congress-and-deepak-baij-in-bilaspur-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: डिप्टी सीएम और केंद्रीय मंत्री साहू ने कांग्रेस और दीपक बैज पर बोला हमला, कहा- कांग्रेस केवल भ्रम फैलाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: डिप्टी सीएम और केंद्रीय मंत्री साहू ने कांग्रेस और दीपक बैज पर बोला हमला, कहा- कांग्रेस केवल भ्रम फैलाती
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
Published by: श्याम जी.
Updated Mon, 16 Jun 2025 09:58 PM IST
विज्ञापन
सार
उपमुख्यमंत्री अरुण साव और केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने कांग्रेस और पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज पर अतिक्रमण कार्रवाई के खिलाफ बयानबाजी को लेकर निशाना साधा। दोनों ने इसे राजनीति और भ्रम फैलाने का प्रयास बताते हुए सरकार की कार्रवाई को नियमानुसार ठहराया।
उपमुख्यमंत्री अरुण साव और केंद्रीय मंत्री तोखन साहू व अन्य
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
बिलासपुर प्रवास पर पहुंचे उपमुख्यमंत्री अरुण साव और केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने कांग्रेस और प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) अध्यक्ष दीपक बैज पर तीखा हमला बोला। रायगढ़ दौरे और अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई पर सवाल उठाने को लेकर दोनों नेताओं ने बैज की आलोचना की।
Trending Videos
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि दीपक बैज लगातार राजनीति कर रहे हैं और कांग्रेस के राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर के नेता केवल भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि जनहित और राष्ट्रीय मुद्दों पर भी कांग्रेस राजनीति करती है, लेकिन अब जनता उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लेती। साव ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को स्वाभाविक और नियमानुसार बताया, जो सार्वजनिक स्थानों पर कब्जे और आवागमन की बाधा को दूर करने के लिए की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
वहीं, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा कि कांग्रेस नेता केवल बयानबाजी के जरिए राजनीति करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि दीपक बैज अपनी कुर्सी बचाने के लिए इस तरह के बयान देते हैं और सरकार व प्रशासन की कार्रवाई का विरोध करते हैं।