{"_id":"69dcdf8c822a940f7f0f682b","slug":"a-wild-elephant-and-a-group-of-elephant-friends-are-in-camaraderie-a-group-of-elephants-appeared-on-the-road-marching-in-unison-raigarh-news-c-1-1-noi1486-4158168-2026-04-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"34 सेकेंड का वीडियो वायरल: जंगली हाथियों और हाथी मित्र दल की अनोखी दोस्ती, आवाज सुनते ही सड़क छोड़ जंगल लौटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
34 सेकेंड का वीडियो वायरल: जंगली हाथियों और हाथी मित्र दल की अनोखी दोस्ती, आवाज सुनते ही सड़क छोड़ जंगल लौटे
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: रायगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 13 Apr 2026 06:23 PM IST
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जंगली हाथी और मानव के बीच हो रही दोस्ती का एक नजारा सामने आया है। हाथियों का एक दल बीती शाम जंगल से निकलकर सड़क पर पहुंचता। जहां हाथी मित्र दल के एक सदस्य की आवाज पर हाथी सड़क पार करके जंगलों में घुसते दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। यह मामला छाल रेंज का है।
रायगढ़ जिले के जंगलों में एक लंबे अर्से से जंगली हाथियों की मौजूदगी है। यहां हाथियों की संख्या में कमी और बढ़ोतरी होते रहती है। पिछले कई साल से हाथी मित्र दल की टीम वन विभाग के साथ मिलकर हाथियों के दल पर निगरानी रखते हुए प्रभावित गांव-गांव पहुंचकर लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ सावधानी बरतने अपील भी की जाती है। लंबे समय से हाथियों के बीच रहने वाले हाथी मित्र दल की टीम और जंगली हाथियों के बीच दोस्ती होने के संकेत भी अब मिलने लगे हैं।
छाल रेंज के कासांबहार के जंगलों से रविवार शाम हाथियों का एक दल सड़क पर आ पहुंचा। जिसमें शावक भी शामिल थे। इस दौरान मौके पर पहुंचकर हाथी मित्र दल के सदस्य ने जंगली हाथियों को आवाज देते हुए जाओ-जाओ कहते ही सड़क में रूका हुआ जंगली हाथियों का दल सड़क पार करके औरानारा के जंगलों की तरफ जाता हुआ दिखाई दे रहा है। जिसे देखकर आसानी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि जंगलों में रहने वाले जंगली हाथी न केवल प्यार की भाषा समझते हैं बल्कि हाथी मित्र दल और हाथियों के बीच अब धीरे-धीरे दोस्ती होने लगी है।
आपको बता दें कि यह कोई पहला अवसर नहीं था कि जब जंगली हाथियों को हाथी मित्र दल की टीम की बात मानते हुए देखा गया है। इससे पहले भी छाल रेंज में दो बार ऐसा नजारा देखा जा चुका है। बताया जाता है कि छाल रेंज में इससे पहले भी ऐसे कई उदाहरण सामने आ चुके हैं, जहां हाथी मित्र दल की सक्रियता और समझदारी की वजह से अनहोनी घटना होने से बची है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।