सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   Young Man's Body Found Hanging from a Tree in Raigarh

छत्तीसगढ़: रायगढ़ में युवक की पेड़ पर लटकी मिली लाश, इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: रायगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 13 Apr 2026 12:17 PM IST
विज्ञापन
Young Man's Body Found Hanging from a Tree in Raigarh
घरघोड़ा थाना
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में सोमवार की सुबह एक युवक की फांसी पर लटकती लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है।

Trending Videos


मिली जानकारी के अनुसार, घरघोड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बड़े गुमडा निवासी सरोज चक्रवर्ती (27) की आम के पेड़ पर फांसी पर लटकती लाश मिली है। बताया जा रहा है कि सरोज कल शाम से घर से निकला था और वापस नहीं लौटा था, आज सुबह महुआ बिनने गए ग्रामीणों ने गांव के अमरैया क्षेत्र में देखा कि सरोज का शव गमछे से आम पेड़ पर लड़का हुआ था। जिसके बाद मौके पर लोगो की भारी भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही घरघोड़ा पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच के दौरान पुलिस को मौके पर से किसी तरह का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, युवक ने आत्महत्या की है या फिर उसकी हत्या हुई है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। शुरुआती जांच में इसे आत्महत्या माना जा रहा है।

ग्रामीणों ने बताया कि तीन साल पहले ही सरोज की शादी हुई थी और उसका दो साल का बेटा भी है। इस घटना के बाद भी मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed