{"_id":"69dc5ec59703779a760b7b7b","slug":"raigarh-news-second-wife-beaten-to-death-with-a-stick-accused-sentenced-to-life-imprisonment-and-fine-raigarh-news-c-1-1-noi1486-4157563-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायगढ़: सनकी पति ने पत्नी को डंडों से पीटकर उतारा मौत के घाट, कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायगढ़: सनकी पति ने पत्नी को डंडों से पीटकर उतारा मौत के घाट, कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: रायगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 10:21 AM IST
विज्ञापन
अदालत का फैसला।
- फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में घरेलू विवाद के चलते डंडे से पीट-पीटकर एक शख्स ने अपनी दूसरी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। कोर्ट ने इस मामले में फैसला सुनाते हुए आरोपी को आजीवन कारावास और एक हजार के जुर्माने से दंडित किया है।
Trending Videos
अभियोजन पक्ष के अनुसार, मामला संक्षिप्त में इस प्रकार है कि कापू थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम जगालमौहा निवासी जयप्रकाश यादव ने 5 जून 2022 को थाने में सूचना देते हुए बताया कि शाम 4 बजे के आसपास जब वह अपने घर में छप्पर छवाई करवा रहा था तभी आरोपी प्रेम साय एक्का 65 साल, अपनी दूसरी पत्नी इन्द्रो बाई को गांव के मंगल साय के घर की तरफ से डंडे से बुरी तरह पीटते हुए लेकर आ रहा था। अगले दिन उसे सुबह 7 बजे उसे पता चला कि इन्द्रो बाई की मौत हो गई है। जिसके बाद वह मौके पर पहुंचा तो देखा कि मृतका के शरीर में जगह-जगह गंभीर चोट के निशान दिखाई दे रहे थे। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
अपर सत्र न्यायालय घरघोड़ा ने के विद्वान न्यायाधीश अभिषेक शर्मा ने दोनों पक्षों की सुनवाई करते हुए आरोपी को हत्या का दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाते हुए 1 हजार रुपए के अर्थदंड से भी दंडित किया है। इस मामले में अभियोजन पक्ष की तरफ से अपर लोक अभियोजक राजेश सिंह ठाकुर ने पैरवी की।