Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Una News
›
Una: List of Block Presidents to be Released Before Model Code of Conduct; District Congress Executive Committee to be Expanded Soon
{"_id":"69dc97ff49130df6e40c0568","slug":"video-una-list-of-block-presidents-to-be-released-before-model-code-of-conduct-district-congress-executive-committee-to-be-expanded-soon-2026-04-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una: आचार संहिता से पहले जारी होगी ब्लॉक अध्यक्षों की सूची, जल्द ही होगा जिला कांग्रेस की कार्यकारिणी का होगा विस्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: आचार संहिता से पहले जारी होगी ब्लॉक अध्यक्षों की सूची, जल्द ही होगा जिला कांग्रेस की कार्यकारिणी का होगा विस्तार
Ankesh Dogra
Updated Mon, 13 Apr 2026 12:45 PM IST
Link Copied
हिमाचल कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार ने लोक निर्माण विभाग के सर्किट हाउस ऊना में पत्रकार वार्ता में कहा कि जल्द ही ब्लॉक अध्यक्ष और जिला कार्यकारिणी की सूची जारी कर दी जाएगी। आचार संहिता लगने से पहले ब्लॉक अध्यक्ष बनाए जाएंगे। वर्तमान में 73 ब्लॉक प्रदेश में है। जरूरत पड़ी तो विस्तार करेंगे। पंचायती राज और नगर निगम के चुनाव में कांग्रेस अपने अधिकृत प्रत्याशी घोषित करेगी। जिला परिषद और नगर निगम के अधिकृत प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए सभी कांग्रेस के कार्यकर्ता और पदाधिकारी एकजुट होकर काम करेंगे। उन्होंने कहा कि यह अभी सेमीफाइनल है और उसके बाद 2027 में कांग्रेस पार्टी को शीर्ष में लाने के लिए काम किया जाएगा। डेढ़ साल से संगठन नहीं था और अब संगठन बनकर तैयार हो गया है। कांग्रेस बीजेपी को कॉपी नहीं करती है ।बल्कि बीजेपी कांग्रेस के काम को कॉपी करती है। संगठन में तालमेल की कोई कमी नहीं है। सभी को साथ में लेकर काम किया जाएगा और कांग्रेस पार्टी की सरकार का मिशन रिपीट करेंगे। भाजपा के नेता आपस में कई गुटों में बंटे हुए हैं और ऐसी छलक बीजेपी के कार्यक्रमों में उनके नेताओं के अलग-अलग तरह से स्वागत करने के सामने आई है। 10 गारंटी में से 6 चली हुई है। 4 सरकार का कार्यकाल पूरा होने से पहले पूरी कर ली जाएगी। हिमाचल जम्मू कश्मीर और पंजाब के जिला अध्यक्षों के लिए ट्रेनिंग प्रोग्राम कांगड़ा में रखा गया है। इसमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी जिला अध्यक्षों को कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए टिप्स देंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।