{"_id":"69dbced490106a4aad0f647c","slug":"video-kanpur-the-bangla-mela-was-steeped-in-color-flavor-and-melody-2026-04-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: रंग, रस और राग से सराबोर रहा बांग्ला मेला, हर रंग में दिखी बंगाली संस्कृति की झलक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: रंग, रस और राग से सराबोर रहा बांग्ला मेला, हर रंग में दिखी बंगाली संस्कृति की झलक
मोतीझील स्थित लाजपत भवन लॉन में रविवार को उत्तर प्रदेश बांग्ला मेला संपन्न हुआ। मेले के अंतिम दिन बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही।
पब्लिशर्स एंड बुकसेलर्स गिल्ड ने इस बुक फेयर का आयोजन किया। दिनभर विभिन्न सत्रों में संगोष्ठी, संगीत और बैंड प्रदर्शन हुए। संस्था के सचिव मृदुल घोष विश्वास ने कार्यक्रम का संचालन किया। प्रथम सत्र में बंगाली साहित्यिक परिचर्चा आकर्षण का केंद्र रही।
अभिनेता और लेखक भास्वर चटर्जी ने फिल्म और टीवी उद्योग में कलाकारों की सुरक्षा पर विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि अभिनेता राहुल बनर्जी की दुर्घटना के बाद यह विषय महत्वपूर्ण हो गया है। उन्होंने अपने उपन्यासों के माध्यम से कश्मीरी पंडितों की स्थिति पर प्रकाश डाला।
परिचर्चा में बंगाल की राजनीति और चुनावी परिदृश्य पर भी सार्थक चर्चा हुई। शाम को वंदना देबराॅय ने दिव्यांग बच्चों का भावनात्मक नृत्य प्रस्तुत किया। समारोह का मुख्य आकर्षण बंगाल का चर्चित संगीत बैंड हुलीगानिज्म रहा, जिसने अपनी दमदार प्रस्तुति से वातावरण को ऊर्जा से भर दिया। मैनेजर अर्जुन साहा ने बताया कि यह नौ कलाकारों का विभिन्न शैलियों का संगीत समूह है, जो मौलिक गीतों से सामाजिक वास्तविकताओं को प्रस्तुत करता है। उनके संगीत में लोक संगीत की ऊर्जा, शास्त्रीय गहराई और आधुनिक शहरी ध्वनि का अनूठा मिश्रण था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।