{"_id":"69db7fa8a24cd450280d5e90","slug":"video-two-accused-arrested-in-snatching-case-2026-04-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: करियाना व्यपारी से 25 हज़ार की स्नैचिंग मामले में दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद: करियाना व्यपारी से 25 हज़ार की स्नैचिंग मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
3 अप्रैल को कम्युनिटी सेंटर बुढलाडा रोड के पास एक करियाना व्यापारी नवीन से दो बाइक सवार युवकों द्वारा 25 हज़ार की स्नैचिंग करने के मामले में पुलिस द्वारा दो आरोपियों ब्राह्मणवाला निवासी यौधा सिंह उर्फ दीपु तथा संदीप सिंह उर्फ सिप्पी को काबू करते हुए दोनों को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया व
उनकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और 16 हजार रुपये नकदी बरामद की है। इसके अलावा अन्य सामान की बरामदगी के प्रयास जारी हैं।
थाना शहर रतिया में जानकारी देते हुए डीएसपी संजय कुमार ने बताया कि 3 अप्रैल को नवीन कुमार निवासी वार्ड नं. 7 रतिया ने शिकायत देकर बताया था कि बताया कि वह पुराने बस स्टैंड के पास ढूकिया मार्केट में किराना के समान का थोक विक्रेता है तथा हर रोज की तरह आज भी बुढलाडा रोड़ से होलसेल के सामान की किराना व्यापारियों से पेमेंट इकट्ठी कर देर शाम को पैदल ही अपनी दुकान पर वापस आ रहा था।रास्ते में बुढलाडा रोड बीडीपीओ ब्लॉक के पास बाइक सवार दो युवकों ने पीछे से तेज गति से बाइक लाकर उसका बैग छीन लिया और फतेहाबाद रोड की तरफ फरार हो गए। व्यापारी नवीन ने बताया कि लुटेरे उससे उसके बही खाते सहित करीब 25 हजार की नगदी छीनकर फरार हुए हैं। डीएसपी संजय कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।