Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
In Hisar, Fire Department personnel have extended their strike by two days; the Municipal Employees' Union will lend its support.
{"_id":"69db2c410ee3d0e5590f7427","slug":"video-in-hisar-fire-department-personnel-have-extended-their-strike-by-two-days-the-municipal-employees-union-will-lend-its-support-2026-04-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार में अग्निशमन विभाग कर्मियों ने हड़ताल को दो दिन बढ़ाया, नगर पालिका कर्मचारी संघ देगा साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार में अग्निशमन विभाग कर्मियों ने हड़ताल को दो दिन बढ़ाया, नगर पालिका कर्मचारी संघ देगा साथ
अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन की राज्यव्यापी हड़ताल में दमकल कर्मचारियों ने हड़ताल को दो दिन बढ़ाने का एलान किया।पड़ाव चुंगी स्थित फायर स्टेशन धरना देते हुए फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने कहा कि नगर पालिका कर्मचारी संघ भी उनके समर्थन में आ गया है।
नगरपालिका कर्मचारी संघ के सदस्य धरना स्थल पर आकर समर्थन करेंगे। अगर जरूरत पड़ी तो शहर में सफाई का काम भी बंद किया जाएगा। हड़ताली कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आक्रोश जताया।
अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन जिला प्रधान राजेश मेहला ने कहा कि फरीदाबाद की कालका स्टील फैक्ट्री में लगी आग को बुझाते समय फायर कर्मचारी रणवीर सिंह व भवी चंद शर्मा झुलस गए थे, बाद में उनकी मौत हो गई। सरकार उनको शहीद का दर्जा दे और उनके आश्रितों को मुआवजा व सरकारी नौकरी प्रदान करे। इन मांगों के पूरा होने तक धरने पर रहेंगे।
हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन के राज्य उप प्रधान जसवीर श्योकंद ने कहा कि पे-रोल के कर्मचारियों को फायर ऑपरेटर की पोस्टों पर मर्ज किया जाए, कौशल के कर्मचारियों को विभाग के रोल पर लिया जाए, नियमित कर्मचारियों को बिना शर्त एसीपी का लाभ दिया जाए व पुरानी पेंशन बहाल की जाए।
उन्होंने कहा कि जब तक सरकार इन मांगों को पूरा नहीं करती तब तक यह हड़ताल जारी रहेगी। सर्व कर्मचारी संघ जिला प्रधान अशोक सैनी ने कहा कि मांगों को नहीं माना गया तो आंदोलन करने पर मजबूर होंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।