{"_id":"69db254d149a0977a8015b4c","slug":"video-three-robberies-in-jalandhar-within-24-hours-2026-04-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर: दातर के दम पर 24 घंटे में तीन वारदातें, बाइक सवार लुटेरों ने नकदी-सामान लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर: दातर के दम पर 24 घंटे में तीन वारदातें, बाइक सवार लुटेरों ने नकदी-सामान लूटा
Ankesh Kumar
Updated Sun, 12 Apr 2026 10:23 AM IST
Link Copied
जालंधर देहात में लूट घटनाएं बढ़ गई है। बीते 24 घंटों में नूरमहल सब-डिवीजन के अलग-अलग इलाकों में तीन घटनाएं सामने आईं, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।सबसे पहले गांव लहीवाल के पास एक बुजुर्ग व्यक्ति पर हमला कर बाइक सवार लुटेरों ने 9 हजार रुपये की नकदी छीन ली। वहीं मुथड्डा कलां गांव में दिनदहाड़े 3 अज्ञात स्नेचरों ने एक युवक को निशाना बनाया। फिल्लौर थाना क्षेत्र के पास युवक की बाजू पकड़कर उसकी गर्दन पर दातर रख दी गई और उससे 5 हजार रुपये नकद व मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। हैरानी की बात यह है कि इसी वारदात के तुरंत बाद करीब 2 किलोमीटर दूर पैदल जा रही एक बुजुर्ग महिला के कानों से सोने की बालियां भी छीन ली गईं। पीड़ितों के अनुसार, तीनों लुटेरे मोटरसाइकिल पर सवार थे और जान से मारने की धमकी देकर वारदात को अंजाम दे रहे थे। मामले की जानकारी देते हुए गांव के मनप्रीत सिंह ने बताया कि स्नेचरों ने उसे दातर दिखाई और जान से मारने को लेकर धमकाने लग गए। जिसके बाद स्नेचर उससे 5 हजार की नगदी और मोबाइल छीनकर फरार हो गए। घटना की शिकायत पीड़ित ने पुलिस को दे दी है। घटना की सूचना मिलते ही फिल्लौर पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ितों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इलाके में नाकाबंदी कर दी गई है और सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।