{"_id":"69db808ea6aa6be7be0c6228","slug":"video-poultry-foundation-of-india-organised-a-programme-at-the-hotel-2026-04-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"करनाल: पोल्ट्री फाउंडेशन ऑफ इंडिया की ओर से होटल में कार्यक्रम का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनाल: पोल्ट्री फाउंडेशन ऑफ इंडिया की ओर से होटल में कार्यक्रम का आयोजन
पोल्ट्री फाउंडेशन ऑफ इंडिया की ओर से एक निजी होटल में पोल्ट्री सेक्टर के विशेषज्ञों के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में डॉक्टर्स, न्यूट्रिशनिस्ट्स, पशु चिकित्सकों, कंसल्टेंट्स एवं अन्य प्रमुख हितधारकों ने भाग लिया।
आगामी 22 से 24 अप्रैल 2026 तक नई दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी का आयोजन कर पोल्ट्री सेक्टर को आगे ले जाना है। कार्यक्रम में
अपने विचार रखते हुए पोल्ट्री फाउंडेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष रनपाल ढाडा ने कहा कि यह प्रदर्शनी केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि भारतीय पोल्ट्री सेक्टर, विशेषकर उत्तर भारत के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने बताया कि कई वर्षो बाद इस क्षेत्र में विश्वस्तरीय पोल्ट्री प्रदर्शनी आयोजित हो रही है, जो सेक्टर के लिए नए द्वार खोलेगी, जैसे व्यापारिक विकास, आधुनिक तकनीकों की जानकारी,वैश्विक नेटवर्किंग, ज्ञान का आदान-प्रदान। उन्होंने सभी उपस्थितजनों से अपील की कि वे स्वयं भाग लें और अधिक से अधिक किसानों, पेशेवरों एवं हितधारकों को भी इस आयोजन से जोड़ें। ढांडा ने कहा कि यह प्रदर्शनी VIV Worldwide के सहयोग से आयोजित की जा रही है, जो पशुपालन और पोल्ट्री सेक्टर की विश्वस्तरीय प्रदर्शनी के लिए प्रसिद्ध है। इस आयोजन में अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शक, उन्नत तकनीके, वैश्विक खरीदार एवं सेक्टर के प्रमुख नेता भाग लेंगे। प्रदर्शनी का उद्घाटन सत्र 22 अप्रैल 2026 को सुबह 10:30 बजे आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर प्रो. एसपी सिंह बगहेल,राज्य मंत्री, मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय, महिपाल ढाडा, शिक्षा मंत्री, हरियाणा सरकार,
मरिसा Marisa Gerards, नीदरलैंड्स की भारत, नेपाल एवं भूटान में राजदूत अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।