{"_id":"69db752d1c6599f41701bd1a","slug":"video-video-rapaiidaha-cakapasata-para-manava-tasakara-ka-parayasa-vafal-nablga-napal-lugdhaka-sarakashhata-bramatha-2026-04-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: रुपईडीहा चेकपोस्ट पर मानव तस्करी का प्रयास विफल, नाबालिग नेपाली लड़की सुरक्षित बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: रुपईडीहा चेकपोस्ट पर मानव तस्करी का प्रयास विफल, नाबालिग नेपाली लड़की सुरक्षित बरामद
रुपईडीहा बहराइच। एसएसबी 42 वी वाहिनी कमांडेंट गिरीश चंद्र पाण्डेय ने बताया कि रूपईडीहा नेपालगंज सीमा स्थित रुपईडीहा चेकपोस्ट पर नियमित जांच के दौरान बॉर्डर इन्वेस्टिग्टिंग टीम एवं एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग ने मानव तस्करी के एक संदिग्ध मामले का खुलासा करते हुए एक नाबालिग नेपाली लड़की को सुरक्षित बरामद किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शाम करीब 19:00 बजे चेकिंग के दौरान नेपाल से भारत में प्रवेश कर रहे एक नेपाली युवक और एक नाबालिग लड़की को रोका गया। पूछताछ में लड़की ने युवक को अपना भाई बताया, लेकिन संदेह होने पर टीम ने गहन जांच की। लड़की के पिता से संपर्क करने पर पता चला कि वह घर से भागी हुई है और युवक परिवार के लिए अज्ञात है।
सख्ती से पूछताछ में युवक ने स्वीकार किया कि वह लड़की को काठमांडू से बेंगलुरु ले जा रहा था। मामले में विरोधाभास और परिजनों से प्राप्त जानकारी के आधार पर इसे मानव तस्करी का प्रयास माना गया,तत्परता दिखाते हुए नाबालिग लड़की को रेस्क्यू कर नेपाल की एक एनजीओ शांति पुनरस्थापना गृह को सुपुर्द कर दिया। वहीं आरोपी युवक को आगे की कार्रवाई के लिए नेपाल पुलिस के हवाले कर दिया गया।बरामद नाबालिग की पहचान सबीना शाही (16 वर्ष), पुत्री हेमराज शाही, निवासी पच्छलझरना वार्ड संख्या 09, जिला कालिकोट, कर्णाली प्रांत, नेपाल।
आरोपी: कमल शाही (23 वर्ष), पुत्र हंस बहादुर शाही, निवासी नरहरिनाथ वार्ड संख्या 09, जिला कालिकोट, नेपाल। के रूप में हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।