{"_id":"69db758149399bb59603eb92","slug":"video-grand-welcome-for-four-government-school-girls-returning-from-kazakhstan-2026-04-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"कजाकिस्तान से लौटी सरकारी स्कूल की चार बेटियों का भव्य स्वागत, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कजाकिस्तान से लौटी सरकारी स्कूल की चार बेटियों का भव्य स्वागत, VIDEO
कजाकिस्तान के अल्माटी में आयोजित वर्ल्ड स्कूल टीम चैंपियनशिप में हिस्सा लेकर लौटी जिले के परिषदीय विद्यालयों की चार बेटियों का जिले में भव्य स्वागत किया गया। प्रतियोगिता में बेटियों ने अपने जोश और जज्बे से सभी का ध्यान आकर्षित किया। धनापुर उत्तरी गांव में बेटियों की आने की सूचना के बाद सुबह से ही तैयारियां शुरू हो गई थीं। ढोल-नगाड़े और डीजे की धुन पर ग्रामीण झूमते नजर आए। गांव पहुंचने पर बेटियों को माला पहनाकर, आरती उतारकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया।
प्रतियोगिता में वंशिका ने 4 अंक हासिल किए। वहीं सुनैना, काजल शर्मा और अनुराधा ने 2-2 अंक अर्जित किए। टीम के साथ कप्तान अंकित यादव और मेंटर प्रेरणा यादव भी कजाकिस्तान गए थे। जिनका भी गांव पहुंचने पर सम्मान किया गया। धनापुर उत्तरी स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में आयोजित स्वागत समारोह में बेटियों के माता-पिता, शिक्षक और ग्रामीणों ने उनका अभिनंदन किया। बेटियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए पहली बार हवाई यात्रा और विदेश भ्रमण को लेकर अपनी खुशी जाहिर की। कजाकिस्तान में आयोजित इस प्रतियोगिता में श्रीलंका, नेपाल, सिंगापुर, पाकिस्तान, उजबेकिस्तान, कजाकिस्तान और तुर्कमेनिस्तान की टीमों ने भाग लिया। कोच अमन गुप्ता ने बताया कि तीसरे राउंड में टीम का मुकाबला मजबूत उजबेकिस्तान से हुआ, जो काफी रोमांचक रहा और अंततः 2-2 से ड्रॉ पर समाप्त हुआ। चौथे राउंड में नेपाल के खिलाफ टीम को कड़े मुकाबले में 1-3 से हार का सामना करना पड़ा। गांव पहुंचने पर अखिलेश पांडेय, सुनील मिश्रा, राकेश यादव, अंकित यादव, अमन गुप्ता, प्रभात यादव, अरविंद मौर्य, शिवलाल बिंद, बनारसी शर्मा, राजदेव साहू आदि ने बेटियों का स्वागत किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।