{"_id":"69db7585225b9767ee070391","slug":"video-clash-erupts-between-two-groups-near-kotila-toll-plaza-video-goes-viral-2026-04-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"कोटिला टोल प्लाजा के पास दो पक्षों में मारपीट, वीडियो वायरल; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटिला टोल प्लाजा के पास दो पक्षों में मारपीट, वीडियो वायरल; VIDEO
रानी की सराय थाना क्षेत्र के चकनवा पेट्रोल पंप एवं कोटिला टोल प्लाजा के पास दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने फिलहाल एक पक्ष की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जबकि दूसरा पक्ष प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए थाने का चक्कर लगा रहा है।
गंभीरपुर थाना क्षेत्र के अमौड़ा मोहीउद्दीनपुर गांव निवासी मो. सैफ और मो. सलीम ने आरोप लगाया कि शनिवार को शाम कोटिला बाजार से सब्जी खरीदकर लौटते समय चकनवा पेट्रोल पंप के पास ट्रक गैराज संचालक मो. सलीम निवासी डुगडुगवां व अन्य लोगों ने लाठी-डंडा और लोहे की रॉड से हमला कर उन्हें घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। वहीं रानी की सराय थाना क्षेत्र के बसीरपुर गांव निवासी सूर्यप्रकाश सिंह ने आरोप लगाया कि अमौड़ा के कुछ लोग उनकी मोटर पार्ट्स की दुकान में घुस आए और हॉकी-डंडों से हमला कर उन्हें बेहोश कर दिया। आरोप है कि हमलावर दुकान में रखे 47,600 रुपये भी लूट ले गए। थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मो. सैफ की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है। दोषी मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। दूसरे पक्ष की शिकायत की भी जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।