{"_id":"69db7d9f417ff1ee45042476","slug":"video-construction-of-second-metro-corridor-in-agra-is-progressing-rapidly-2026-04-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आगरा में तेजी से चल रहा दूसरे काॅरिडोर का निर्माण, सितंबर में शुरू होगा ट्रायल; दिसंबर से चलेगी मेट्रो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आगरा में तेजी से चल रहा दूसरे काॅरिडोर का निर्माण, सितंबर में शुरू होगा ट्रायल; दिसंबर से चलेगी मेट्रो
उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन दूसरे कॉरिडोर को भी तेजी से बना रही है। पहले चरण में आगरा कैंट से आगरा कॉलेज तक मेट्रो चलेगी। इसके सितंबर से ट्रायल शुरू होंगे और दिसंबर तक आगरा कॉलेज तक मेट्रो ट्रेन चलने लगेगी। यूपीएमआरसी के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि दूसरा कॉरिडोर आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक बन रहा है। इसकी दूरी करीब 16 किमी है और इसमें 14 स्टेशन हैं। ये एलिवेटेड स्टेशन है और पहले चरण में आगरा कैंट से आगरा कॉलेज तक मेट्रो चलेगी। ट्रैक का करीब 80 फीसदी कार्य हो गया है। आगरा कैंट, सदर, प्रतापपुरा और कलेक्ट्रेट स्टेशन बनाने का कार्य तेज कर दिया है। आगरा कॉलेज स्टेशन तैयार हो गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।