{"_id":"69db7da5339b7bf6270eef88","slug":"video-high-mosquito-population-in-224-colonies-risk-of-dengue-and-malaria-2026-04-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: 224 कॉलोनियों में ज्यादा मच्छर, डेंगू-मलेरिया का खतरा; स्वास्थ्य विभाग ने बनाया माइक्रोप्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: 224 कॉलोनियों में ज्यादा मच्छर, डेंगू-मलेरिया का खतरा; स्वास्थ्य विभाग ने बनाया माइक्रोप्लान
आगरा में स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू-मलेरिया से निपटने के लिए कमर कस ली है। शहर और देहात में 224 कॉलोनियां संवदेनशील घोषित की हैं। यहां मच्छर ज्यादा काट रहे हैं। इनमें डेंगू-मलेरिया का खतरा अधिक है। ऐसे में इसके लिए माइक्रोप्लान बनाया है। संबधित विभाग, ग्राम प्रधानों को भी अलर्ट कर दिया गया है। संचारी रोग नियंत्रण अभियान 30 अप्रैल तक चलेगा। इसमें 10 अप्रैल से घर-घर जाकर टीम लोगों को मच्छरों से बचाव, साफ-सफाई रखने और बुखार की स्क्रीनिंग कर रही हैं। विभाग ने बीते कुछ सालों के आधार पर शहर और देहात के 112-112 क्षेत्रों को चिह्नित किया है, जिसमें बीते कुछ सालों से डेंगू-मलेरिया के मरीज सबसे ज्यादा मिले हैं। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि एहतियातन संवेदनशील क्षेत्र चिह्नित किए हैं। इनमें नगर निगम, ग्राम प्रधान समेत संबंधित विभागों को भी निर्देशित किया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम भी इन क्षेत्रों में सक्रिय रहेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।