बलिया के गड़वार थाना क्षेत्र के तीन गांवों में अज्ञात कारणों से गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई। इससे लगभग सौ एकड़ गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। आग की सूचना पर जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची तक तक ग्रामीणों ने काफी मशक्त के बाद आग पर काबू पा लिए था। गेहूं की खड़ी फसल में लगी आग की सूचना पर पहुंचकर क्षेत्रीय लेखपाल ने क्षतिपूर्ति का आंकलन किया।
जानकारी के अनुसार, बसनावर गांव में अज्ञात कारणों से आग लगी थी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और असनावर तथा आलमपुर गांवों तक फैल गई। आग की लपटों से पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग बुझाने के लिए तीनों गांवों के हजारों ग्रामीण एकजुट हुए। ग्रामीणों ने ट्रैक्टरों से खेतों की जुताई कर आग को आगे बढ़ने से रोका। लगभग तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद झाड़ियों और डंडों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि सूचना देने के बावजूद फायर ब्रिगेड की गाड़ी आग बुझने के बाद मौके पर पहुंची। इस देरी को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी देखी गई। घटना की सूचना मिलने पर भाजपा जिला महामंत्री हिमांशु प्रताप सिंह 'मंटू' मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित किसानों से मुलाकात की और हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया।इस घटना से क्षेत्र के किसानों में मायूसी है और वे प्रशासन से मुआवजे की मांग कर रहे हैं। लेखपाल हर्षित राणा ने बताया कि आलमपुर गांव के लगभग 200 किसानों की करीब 150 बीघा (100 एकड़) फसल को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि नुकसान का आकलन अभी जारी है और यह आंकड़ा बढ़ भी सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।