{"_id":"69db7863d0d0574b850ac1c6","slug":"video-video-shararama-mathara-tarasata-ka-mahasacava-capata-raya-bl-hanatha-paraparao-ka-kathara-ha-ayathhaya-2026-04-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय बोले, हिन्दू परंपराओं का केंद्र है अयोध्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय बोले, हिन्दू परंपराओं का केंद्र है अयोध्या
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चम्पत राय ने कहा कि अयोध्या केवल प्राचीन नगर ही नहीं, बल्कि हिन्दू परंपराओं का प्रमुख केंद्र भी रही है। उन्होंने यह बातें इंडियन मेडिकल एसोसिएशन कानपुर के 50 सदस्यीय डॉक्टरों के दल को संबोधित करते हुए कहीं।
शहर के अमानीगंज स्थित होटल के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने श्रीराम जन्मभूमि विवाद के ऐतिहासिक और कानूनी पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह केवल भूमि का विवाद नहीं, बल्कि स्वाभिमान और सांस्कृतिक पहचान की लड़ाई थी। 1949 से शुरू हुई न्यायिक प्रक्रिया ने अंततः सत्य को स्थापित किया।
डॉक्टरों ने पूरे व्याख्यान को उत्सुकता के साथ सुना और कई महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल कीं। इससे पहले दल ने राम जन्मभूमि, हनुमानगढ़ी, दशरथ महल और कनक भवन के दर्शन कर सरयू आरती में भाग लिया। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. वीसी रस्तोगी ने किया, जबकि संचालन डॉ. शालिनी मोहन ने किया। इस अवसर पर आईएमए अध्यक्ष डॉ. अनुराग मेहरोत्रा सहित कई चिकित्सक मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।