{"_id":"69db7c1059018360e7098431","slug":"video-foundation-stone-of-punjabi-panchnad-gate-laid-2026-04-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: पंजाबी पंचनद द्वार का शिलान्यास, 25 लाख से बनेगा नया पहचान स्थल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत: पंजाबी पंचनद द्वार का शिलान्यास, 25 लाख से बनेगा नया पहचान स्थल
शहर में पंजाबी पंचनद द्वार का शिलान्यास नगर परिषद की चेयरपर्सन रजनी इंदरजीत विरमानी ने विधिवत किया। इस प्रोजेक्ट पर करीब 25 लाख रुपये खर्च होंगे, जिससे शहर को नई सांस्कृतिक पहचान मिलेगी।
कार्यक्रम में 36 बिरादरी के गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्षद मुकेश देवगन ने की, जबकि पंजाबी पंचनद ट्रस्ट के युवा प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र गेरा भी खास तौर पर शामिल रहे। इसके अलावा कई संस्थाओं के प्रधान और व्यापारी भी बड़ी संख्या में पहुंचे।
यह द्वार देश के विभाजन के समय शहीदों की याद में बनाया जाएगा, जिससे आने वाली पीढ़ियों को उनके बलिदान की प्रेरणा मिलती रहेगी। मौके पर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।
चेयरपर्सन रजनी विरमानी ने कहा कि नगर परिषद शहर के विकास और विरासत को सहेजने के लिए लगातार काम कर रही है। ऐसे काम शहर की सुंदरता बढ़ाने के साथ-साथ आपसी भाईचारा भी मजबूत करते हैं।
इस मौके पर स्वामी धर्मदेव का आभार जताया गया, जिनकी प्रेरणा से यह काम शुरू हुआ। साथ ही मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का भी धन्यवाद किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।