{"_id":"69dbceba0e8ee9bed30dc870","slug":"video-kanpur-jagannath-subhadra-and-balabhadra-adorned-with-flowers-madhurashtakam-program-organized-2026-04-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: जगन्नाथ, सुभद्रा और बलभद्र का फूलों से किया शृंगार, मधुराष्टकम कार्यक्रम का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: जगन्नाथ, सुभद्रा और बलभद्र का फूलों से किया शृंगार, मधुराष्टकम कार्यक्रम का आयोजन
ओमर वैश्य युवा परिवार ने रविवार को नयागंज चौराहा स्थित कनोडिया धर्मशाला में ठाकुर जगन्नाथ का मधुराष्टकम कार्यक्रम आयोजित किया। संस्था चार वर्षों से धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम करा रही है। दोपहर तीन बजे आचार्यों ने जगन्नाथ स्वामी का सहस्रनाम किया। उमेश ओमर ने जगन्नाथ, सुभद्रा और बलभद्र का फूलों से शृंगार किया। शाम को हार्दिक मिश्रा ग्रुप ने गणेश वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान इत्र वर्षा के बीच हॉल भजनों से गूंजता रहा। भक्तों ने जगन्नाथ स्वामी के जयकारे लगाए। महाआरती के बाद भक्तों को पुरी से मंगाए गए खाजे का प्रसाद दिया गया। कार्यक्रम में अलंकार ओमर, उत्कर्ष गुप्ता, तरुण गुप्ता, वैभव गुप्ता, वरुण ओमर, गितिका, प्रीति, उपासना, श्वेता, बृजेश ओमर, उमेश ओमर आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।