{"_id":"681224c31bfce921ac022455","slug":"dhamtari-police-arrested-four-accused-in-theft-case-2025-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: धमतरी पुलिस ने चोरी की तीन वारदातों का किया खुलासा, दो शातिर चोर और दो सोनार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: धमतरी पुलिस ने चोरी की तीन वारदातों का किया खुलासा, दो शातिर चोर और दो सोनार गिरफ्तार
Wed, 30 Apr 2025 07:20 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
Published by: श्याम जी.
Updated Wed, 30 Apr 2025 07:20 PM IST
सार
धमतरी पुलिस ने जिले में हुई तीन चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश कर दो शातिर चोरों और चोरी का माल खरीदने वाले दो सोनारों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से 58 हजार रुपये नगद और सोने-चांदी के गहने बरामद किए गए।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धमतरी पुलिस ने जिले में तीन अलग-अलग स्थानों पर हुई चोरी की वारदातों का खुलासा कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो शातिर चोर और चोरी का माल खरीदने वाले दो सोनार शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से 58 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के गहने बरामद किए हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, 23 अप्रैल को ग्राम कुर्रा में एक घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के गहने और 40 हजार रुपये नकद चोरी किए गए थे। इसके अगले दिन, 24 अप्रैल को दुगली थाना क्षेत्र के सिरकट्टा में सोने-चांदी के गहने और नकदी सहित कुल 1 लाख 45 हजार रुपये की चोरी हुई। साथ ही नगरी थाना क्षेत्र के संबलपुर में भी एक घर में चोरी की वारदात हुई थी।
विज्ञापन
पुलिस ने तीनों मामलों में तफ्तीश शुरू की और साइबर सेल व भखारा पुलिस की संयुक्त टीम ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर ग्राम नारी निवासी देवनारायण सारथी और ग्राम कोकड़ी निवासी लोकेश साहू को हिरासत में लिया। कड़ी पूछताछ में दोनों ने तीनों चोरी की वारदातों को अंजाम देना कबूल किया और चोरी का माल राजिम व रायपुर के सोनारों को बेचने की बात बताई।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस ने चोरी के गहने खरीदने वाले दोनों सोनारों को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 58 हजार रुपये नगद और सोने-चांदी के गहने बरामद किए हैं। फिलहाल, पुलिस आगे की जांच और कार्रवाई में जुटी है।