{"_id":"6a51e6bc5f11cec3a3003e91","slug":"a-young-man-riding-a-scooter-died-after-being-hit-by-a-jcb-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार कहर: जेसीबी ने स्कूटी सवार दो युवकों को मारी जोरदार टक्कर, एक की मौके पर मौत, दूसरे की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार कहर: जेसीबी ने स्कूटी सवार दो युवकों को मारी जोरदार टक्कर, एक की मौके पर मौत, दूसरे की हालत गंभीर
Sat, 11 Jul 2026 12:16 PM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, महेंद्रगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, महेंद्रगढ़
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Sat, 11 Jul 2026 12:16 PM IST
विज्ञापन
युवक की मौत के बाद परिजनों का रो रोकर हुआ बुरा हाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनेन्द्रगढ़ में तेज रफ्तार और लापरवाही ने एक और परिवार की खुशियां छीन लीं। गलत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार जेसीबी ने स्कूटी सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। घटना के बाद आक्रोशित परिजन और ग्रामीण आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने में धरने पर बैठ गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
यह दर्दनाक हादसा शुक्रवार रात की है। जानकारी के मुताबिक राघवेंद्र और सागर आस्था रेस्टोरेंट से स्कूटी पर घर लौट रहे थे। तभी सामने से गलत दिशा में आ रही तेज रफ्तार ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और स्कूटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल मनेन्द्रगढ़ अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने राघवेंद्र को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल सागर की हालत नाजुक होने पर उसे बेहतर उपचार के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
विज्ञापन
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी जेसीबी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मामले की विवेचना सहायक उप-निरीक्षक अभिषेक पांडेय कर रहे हैं। इधर घटना से नाराज मृतक के परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण मनेंद्रगढ़ थाने पहुंच गए और आरोपी चालक की तत्काल गिरफ्तारी तथा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए।