बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Chhattisgarh ›   Janjgir-Champa News ›   Lethal attack with a paper cutter in Sakti Prime accused arrested inflicted rapid blows to in janjgir champa

सक्ती में पेपर कटर से जानलेवा हमला: मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पैसे के विवाद में गले-सीने पर किए थे ताबड़तोड़ वार

अमर उजाला नेटवर्क,सक्ती Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 11 Jul 2026 01:25 PM IST
Lethal attack with a paper cutter in Sakti Prime accused arrested inflicted rapid blows to  in janjgir champa
सक्ती जिला मुख्यालय में स्टेशन के पास युवक पर थर्माकोल पेपर कटर से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी कृष्णा सारथी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पूछताछ में पैसे के विवाद के बाद गुस्से में हमला करना स्वीकार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त खून से सना थर्माकोल पेपर कटर भी बरामद कर लिया है। मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109(1) के तहत कार्रवाई की गई है। मामला सक्ती थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, 8 जुलाई की रात स्टेशन क्षेत्र में हुए विवाद के दौरान आरोपी कृष्णा सारथी ने अभय चौहान उर्फ साहिल उर्फ बोंगा के गले और सीने जैसे शरीर के अत्यंत संवेदनशील अंगों पर लगातार वार किए। गंभीर रूप से घायल साहिल किसी तरह मौके से निकलकर पास के एक होटल में पहुंचा, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने डायल 112 और पुलिस को सूचना दी। घायल को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सक्ती ले जाया गया, जहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जांजगीर और बाद में बेहतर उपचार के लिए बिलासपुर रेफर किया गया। वर्तमान में उसका इलाज बिलासपुर के एक निजी अस्पताल में जारी है।

घटना के बाद घायल की पत्नी की शिकायत पर सक्ती थाना में अपराध क्रमांक 304/2026 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक प्रफुल कुमार ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल तथा एसडीओपी डॉ. भुनेश्वरी पैकरा के निर्देशन में विशेष टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए। वहीं, बिलासपुर में उपचाररत घायल का कार्यपालिक दंडाधिकारी के माध्यम से मरणासन्न कथन भी दर्ज कराया गया। अपने बयान में घायल ने कृष्णा सारथी द्वारा थर्माकोल पेपर कटर से हमला किए जाने की पुष्टि की।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि साहिल उससे बार-बार पैसे मांग रहा था। पैसे नहीं देने पर दोनों के बीच विवाद और मारपीट हुई। इसी दौरान गुस्से में आकर उसने जान से मारने की नीयत से थर्माकोल पेपर कटर से गले और सीने पर कई वार कर दिए। आरोपी के कब्जे से खून से सना थर्माकोल पेपर कटर बरामद कर जब्त किया गया है। पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक लखन लाल पटेल के नेतृत्व में उप निरीक्षक राजेश यादव, प्रशिक्षु उप निरीक्षक राहुल बाजपेयी, उप निरीक्षक पूजा यादव, प्रधान आरक्षक शब्बीर मेमन, आरक्षक भागवत श्रीवास, रामकृष्ण देवांगन, विकास राठौर, दीपक बंजारे तथा थाना सक्ती के अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Chhatarpur:  आबादी वाले इलाके में दिखा 25 किलो का अजगर, वन विभाग की मदद से घने जंगल में छोड़ा गया

11 Jul 2026

काली मंदिर का गुंबद गिरने से बुजुर्ग की मौत, VIDEO

11 Jul 2026

Ujjain: महाकाल की भस्म आरती में उमड़ा आस्था का सैलाब, वैष्णव तिलक में दिए अलौकिक दर्शन; भक्त हुए निहाल

11 Jul 2026

Video: अंबेडकरनगर में देर रात उर्स मेले का हुआ आगाज

11 Jul 2026

पनियाला फल विलुप्त होने की कगार पर।

11 Jul 2026
विज्ञापन

करोड़ों खर्च के बाद भी बदहाल सड़कें, अधूरे निर्माण और गड्ढों से बढ़ी परेशानी; VIDEO

11 Jul 2026

रोहित यादव के घर तक बनेगा रास्ता, राजस्व टीम ने शुरू की कवायद; VIDEO

11 Jul 2026
विज्ञापन

गाजीपुर में भूजल सप्ताह का आयोजन 16 से, VIDEO

11 Jul 2026

ट्रैक्टर-ट्रॉली व कार की जोरदार टक्कर, चालक गंभीर; VIDEO

11 Jul 2026

कांग्रेस के पीसीसी सदस्य ने किया बैठक का बहिष्कार, VIDEO

11 Jul 2026

रोजगार मेले में 162 अभ्यर्थियों का चयन, VIDEO

11 Jul 2026

Baghpat: आम महोत्सव में विदेशियों ने भी लिया स्वाद, खाकर बोले- मजा आ गया

11 Jul 2026

रोहित यादव के घर पहुंचीं सांसद प्रिया सरोज, माता-पिता को किया सम्मानित; VIDEO

11 Jul 2026

जंघई फ्लाईओवर पर शटरिंग का काम तेज, 20 जुलाई तक स्लैब ढलाई की उम्मीद; VIDEO

11 Jul 2026

भाकियू अंबावता गुट ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, VIDEO

11 Jul 2026

राॅबर्ट्सगंज, चुर्क और डाला में 2.93 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास; VIDEO

11 Jul 2026

मिर्जापुर में अचानक धंसी सड़क, स्कूटी समेत गड्ढे में समाया चालक; VIDEO

11 Jul 2026

अष्टभुजा हत्याकांड में सभी आरोपी बरी, VIDEO

11 Jul 2026

वादी को डराकर मुकदमा वापस लेने की साजिश नाकाम, तीन आरोपी गिरफ्तार; VIDEO

11 Jul 2026

बैरिया तहसीलबार के अध्यक्ष सहित अधिवक्ताओं पर मारपीट व सरकारी कार्य में बाध पहुंचाने की प्राथमिकी, VIDEO

11 Jul 2026

Video: ईट राइट स्कूल' कार्यशाला में शिक्षकों को खाद्य सुरक्षा का प्रशिक्षण

11 Jul 2026

Video: गर्जिया मंदिर परिसर से प्रशासन ने खाली कराई दुकानें

11 Jul 2026

Narmadapuram News: नर्मदापुरम में दरगाह हटाने पर बवाल, मुस्लिम समाज ने लगाए चादर जलाने के आरोप

10 Jul 2026

Video: एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से छुट्टी का आदेश कर दिया जारी, कई विद्यार्थी नहीं पहुंचे स्कूल

10 Jul 2026

Video: टीईटी की बाध्यता खत्म करने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग पर गरजे प्राथमिक शिक्षक

10 Jul 2026

Video: प्राथमिक शिक्षक संघ ने तहसील मुख्यालय में टीईटी के विरोध में धरना प्रदर्शन किया

10 Jul 2026

Meerut: छोटा खाटू धाम में भजन संध्या का आयोजन

10 Jul 2026

Meerut: बारिश में ढहा मकान, मलबे में दबा सामान

10 Jul 2026

हाथरस के गांव सोखना में तिरपाल के नीचे जलानी पड़ीं दो चिताएं

10 Jul 2026

Bihar News: बोरे में बंद मिली बेहोश महिला, पास में रो रही थी मासूम बेटी; पुलिस ने ऐसे बचाई दोनों की जान

10 Jul 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed