Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Pithoragarh News
›
Primary teachers raised their voices demanding the removal of the TET mandate and the restoration of the old pension scheme.
{"_id":"6a513387b2971bc09a040de1","slug":"video-primary-teachers-raised-their-voices-demanding-the-removal-of-the-tet-mandate-and-the-restoration-of-the-old-pension-scheme-2026-07-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: टीईटी की बाध्यता खत्म करने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग पर गरजे प्राथमिक शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: टीईटी की बाध्यता खत्म करने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग पर गरजे प्राथमिक शिक्षक
अरविंद कुमार
Updated Fri, 10 Jul 2026 11:31 PM IST
Link Copied
पिथौरागढ़। आपदकाल में कुछ लोग अधिकारियों के फर्जी हस्ताक्षकर से आदेश जारी कर सिस्टम की दिक्कत बढ़ा रहे हैं। ऐसा ही हुआ सीमांत जिले पिथौरागढ़ में। अज्ञात ने एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षरों से छुट्टी का आदेश सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। ऐसे में कई विद्यार्थी स्कूल नहीं पहुंचे। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने संबंधित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
मामला शुक्रवार सुबह का है। जिले में सुबह के समय मौसम ठीक होने पर स्कूलों में अवकाश की घोषणा नहीं की गई। एक व्यक्ति ने एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर कर स्कूलों में अवकाश का पत्र तैयार कर इसे सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। कुछ ही देर में यह पत्र कई विद्यार्थियों और अभिभावकों के फोन पर पहुंच गया। ऐसे में कई विद्यार्थी स्कूल नहीं पहुंचे। फर्जी पत्र ने बच्चों को स्कूल जाने से रोक दिया। जिन विद्यार्थियों तक यह पत्र नहीं पहुंचा सिर्फ उन्हीं ने स्कूल में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। हालांकि एसडीएम ने आदेश को फर्जी बताते हुए इसकी सोशल मीडिया पर जानकारी साझा की लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने पुलिस में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने जांच की तो संबंधित का पता चला। एसडीएम जितेंद्र वर्मा ने कहा कि फर्जी पत्र जारी करने वाले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के साथ आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत भी कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।