{"_id":"6a50ddceb640c854d101e814","slug":"video-intermediate-compartment-practical-exams-on-july-16-and-17-2026-07-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: इंटरमीडिएट कम्पार्टमेंट की प्रयोगात्मक परीक्षा 16-17 जुलाई को, सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: इंटरमीडिएट कम्पार्टमेंट की प्रयोगात्मक परीक्षा 16-17 जुलाई को, सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी
माध्यमिक शिक्षा परिषद की इंटरमीडिएट कम्पार्टमेंट परीक्षा-2026 की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 16 और 17 जुलाई को आयोजित होंगी। यूपी बोर्ड की ओर से जिला विद्यालय निरीक्षक को परीक्षा के आयोजन, केंद्र निर्धारण और विषयवार परीक्षकों की नियुक्ति के निर्देश जारी किए गए हैं। जिले में कुल 30 परीक्षार्थी भूगोल, गृह विज्ञान, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान और कंप्यूटर विषय की प्रयोगात्मक परीक्षा में शामिल होंगे। वहीं हाईस्कूल इम्प्रूवमेंट-कम्पार्टमेंट के प्रोजेक्ट आधारित आंतरिक मूल्यांकन भी इसी अवधि में कराया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक रविंद्र पाल सिंह ने बताया कि प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए जिला मुख्यालय पर परीक्षा केंद्र निर्धारित किए जाएंगे। परीक्षा वॉयस रिकॉर्डर युक्त सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में कराई जाएगी। भूगोल विषय के लिए प्रतिभा मैसी, गृह विज्ञान के लिए बबिता, भौतिक विज्ञान के लिए संजीव कुमार यादव, रसायन विज्ञान के लिए अर्चना राठौर और जीव विज्ञान के लिए चंद्र प्रभा को परीक्षक नियुक्त किया गया है। कृषि भाग-1 व 2 और अन्य एकांकी विषयों के परीक्षकों की नियुक्ति जिला स्तर पर की जाएगी और इसकी सूची क्षेत्रीय कार्यालय मेरठ को भेजी जाएगी। सभी प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए गए हैं कि हाईस्कूल के आंतरिक मूल्यांकन और इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षा के विषयवार अंक 20 जुलाई तक क्षेत्रीय कार्यालय मेरठ में अनिवार्य रूप से उपलब्ध करा दें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।